Video: 'सिकंदर' में दे दिया था सलमान खान ने 'गलवान घाटी' पर बनने वाली फिल्म का अपडेट
Viral Video: सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। अभी इसके टाइटल की अनाउसमेंट नहीं हुई है। साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर फिल्म की कहानी बेस्ड है। इसमें सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। सलमान ने इस फिल्म के लिए अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।
फिल्म को शूटआउट वडाला फेम डायरेक्टर अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। ये राहुल सिंह और शिव अरूर की किताब पर बेस्ड है। भले ही इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन अपडेट्स आने शुरु हो गए हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें ये कहा जा रहा है कि सलमान ने सिकंदर में भी अपनी अगली फिल्म गलवान घाटी पर अपडेट दे दिया था।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें सिकंदर का सीन है। ये वो सीन है जब सिकंदर एक बच्चे के लंग्स ट्रांसप्लांट करवाने की बात करते हैं। इसमें वो कहते हैं, ये सब मैं अपने लिए कर रहा हूं। क्योंकि मैं चाहता हूं हम दोनों माउंट एवेरेस्ट के बेस कैंप हाई एल्टीट्यूड पर माउंट क्लाइंबिंग करें। वहां पर जो थकावट की सांस होती है ना उसका मजा लें। इसी वीडियो पर द पेंगुइन नाम के अकाउंट ने कैप्शन में लिखा, भाई की अगली मूवी का हिंट पिछली मूवी में रहता है।
हालांकि ये फैनमेड थ्योरीज हैं। इस सीन में किसी तरह गलवान का जिक्र नहीं है। लेकिन पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान लो ऑक्सीजन में शूट करने की तैयारी कर रहे हैं। फैंस इसी को लेकर थ्योरीज बना रहे हैं।
#सलमान खान ने शुरू की ट्रेनिंग
सोर्स के हवाले से बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, सलमान खान की अपनी फिल्म की लेह जैसे इलाके में शूट करने वाले हैं। इस इलाके में शूट करने मुश्किल होता है। फिल्म में वो कर्नल बी संतोष बाबू जैसे वीर जवान का किरदार करना बहुत डिमांडिंग है। शारीरिक रूप से फिट रहना भी चैलेंजिंग है। सलमान खान इस फिल्म के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं। सलमान देश की वर्दी पहनने के लिए अपने कंधे मजबूत नहीं कर रहे हैं। वो जिस जिम्मेदारी को उठा रहे हैं, उसके लिए भी तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनके हाथ में AK-47 दिखेगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सांस लेने में दिक्कत होगी। क्योंकि यहां लंबे समय तक पहाड़ी में शूट करना है। सलमान अपनी परफॉर्मेंस से देश के हीरो को श्रद्धांजलि देने की भी कोशिश करेंगे।
रिपोर्ट में आगे बताया गया, सलमान भी पूरे दिल से इस रोल निभाना चाहते हैं। क्योंकि कर्नल बाबू का किरदार सिर्फ बॉडी और लुक से नहीं निभा सकते हैं। ये बात सलमान भी जानते हैं। इसलिए वो बड़ी जिम्मेदारी से सैनिक के सम्मान के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। ताकि कैमरे के सामने अच्छे से उन्हें पेश कर सकें।
#कौन हैं कर्नल बी संतोष बाबू
बता दें, शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications