गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में सलमान खान से होगी पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने दी बड़ी जानकारी

Salman Khan firing Update: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में हर रोज एक नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को लेकर खुलासा किया कि उन्हें मंदिर में धर दबोचा था। अब इस मामले को लेकर खबर आ रही है कि इस मामले में क्राइम ब्रांच सलमान खान का भी बयान दर्ज करेगी।

इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने आरोपियों को धर दबोचा। जो पकड़े जाने के डर से अंडरग्राउंड होने की फिराक में थे। टीम ने बताया कि उन्होंने भुज के माता मंदिर में भक्त बनकर धावा बोला। आरोपियों को भनक तक नहीं लगी कि क्राइम ब्रांच की टीम उन तक पहुंच गई है।

Salman Khan

यहां पता चला कि आरोपी मंदिर के पास ही कोने में सो रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को धर दबोचा और अब दोनों से ही पूछताछ जारी है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि ये दोनों आरोपी सलमान खान को जान से मारने की फिराक में थे।

अब इस मामले को लेकर ये बड़ा अपडेट सामने आया है कि सलमान खान से भी इस मसले को लेकर पूछताछ हो सकतकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+