शर्टलेस होकर फिर एक बार सलमान खान ने उड़ाए लड़कियों के होश, दिखाई मस्कुलर बॉडी

बॉलीवुड के दबंग खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सलमान खान की बॉडी काफी मस्कुलर नजर आ रही है। फैंस सलमान का ये नया लुक देखकर हैरान हो गए हैं और भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मुंबई, 9 अगस्त: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मस्कुलर बॉडी के लोग आज से नहीं, बल्कि सालों पहले से दीवाने हैं। अपनी मस्कुलर बॉडी को सलमान ने अभी तक मेंटेन करके रखा हुआ है। इस बात का सबूत एक्टर की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट है, जिसमें सलमान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। सलमान खान की बॉडी काफी मस्कुलर नजर आ रही है। फैंस सलमान का ये नया लुक देखकर हैरान हो गए हैं और भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो सलमान खान एक बार फिर लड़कियों को अपना दीवाना बना रहे हैं।

भाईजान ने शेयर की फोटो

भाईजान ने शेयर की फोटो

शर्टलेस होकर सलमान खान ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें एक्टर की बॉडी काफी पंप नजर आ रही है। साथ ही उनके मसल्स भी देखने लायक हैं। फैंस को एक्टर की ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है।

फोटो को दिया ये कैप्शन

फोटो को दिया ये कैप्शन

तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में सलमान ने लिखा है- बींग स्ट्रॉन्ग। सलमान की इस तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट कर फैंस अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। कोई एक्टर को मेगास्टार बता रहा है तो कोई उनकी इस तस्वीर को शानदार बता रहा है।

वायरल हुई सलमान की तस्वीर

वायरल हुई सलमान की तस्वीर

सलमान खान ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, ये तेजी से वायरल होने लगी। फैंस सलमान की इस तस्वीर पर फायर इमोजी बनाने लगे। एक यूजर ने लिखा- सबसे बड़ा फिटनेस आइकॉन। वहीं एक अन्य यूजर ने सलमान खान को हॉट बताकर उनकी तारीफ की।

इस फिल्म में दिखेंगे भाईजान

इस फिल्म में दिखेंगे भाईजान

बताते चलें कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ शहनाज गिल भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में फैंस एक्टर की इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

शहनाज गिल ने किया रिएक्ट

शहनाज गिल ने किया रिएक्ट

बीते दिनों खबर थी कि शहनाज गिल को भाईजान की फिल्म से आउट कर दिया गया है। ऐसे में फैंस काफी निराश हुए। लेकिन अब शहनाज गिल ने खुद अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर इन सभी बातों को अफवाह बताया है।

फिल्म का बदला नाम

फिल्म का बदला नाम

बताते चलें कि हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का टाइटल चेंज होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। अब सलमान की इस फिल्म का नाम भाईजान है। फिल्म में एक्टर के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+