सलमान खान फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान से गिरफ्तार हुआ 5वां आरोपी

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दरअसल, सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से 5वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उसने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की थी। चौधरी को आज मुंबई लाया जा रहा है जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

salman khan

इससे पहले खबर आई थी कि इस मामले में आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। जिसे पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था। अनुज थापन पर आरोप था कि उसने सलमान खान के घर फायरिंग के लिए हत्यार मुहैया कराए थे। अब आरोपी के आत्महत्या मामले में CBI जांच कर रही है।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने आत्महत्या की थी जबकि उसके परिवार वालों का कहना है कि उसकी हत्या हुई है। बता दें कि, सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। साथ ही एक पोस्ट कर कहा था कि ये सिर्फ ट्रेलर था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने थापन, सोनू बिश्नोई, कथित शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+