सलमान खान के घर पर गोली चलने के मामले में नया अपडेट, AICWA ने पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई ऐसी गुहार

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमन खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बदमाशों ने गत 14 अप्रैल 2024 (रविवार) को 3 राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद इस घटना के बारे में जानकार हर कोई शॉक्ड हो गया है। इस घटना के बाद कई सेलेब्स से लेकर वीआईपी लोग तक एक्टर से मिलने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

लोगों ने लिया सलमान खान का हालचाल
इसी कड़ी में राज ठाकरे, बाबा सिद्दीकी, जीशान सिद्दीकी, भाई अरबाज खान समेत अन्य करीबियों ने सलमान खान का हालचाल लिया। उनके घर पर मिलने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी एक्टर से बात की थी। वहीं, अब इस केस को जहां क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Salman Khan

AICWA ने घटना की निंदा करते हुए बयान जारी किया
वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने घटना की निंदा करते हुए अपना बयान जारी किया है और इस मामले पर चिंता जताई है। एसोसिएशन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बड़ी अपील भी की है।

मुंबई पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 4:55 बजे जब सलमान खान बांद्रा में अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद थे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की। इस घटना के तुरंत बाद, पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई और मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली है
वहीं इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि ये तो बस ट्रेलर था। अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी। इसके बाद कई बी-टाउन सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर एक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

एआईसीडब्ल्यूए ने बयान में लिखी ऐसी बात
अब इस मामले में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अपना एक बयान जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उनके बयान में कहा गया है- दो लोगों ने 14 अप्रैल की सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाईं। सलमान खान सिर्फ बॉलीवुड या भारत में ही नहीं जाने जाते, उन्हें उनके योगदान के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है।

'सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता'
बयान में आगे लिखा गया है- तथ्य ये है कि मुंबई में, खासकर शहर के सबसे वीआईपी इलाके में गोलीबारी हो रही है। ऐसे में जब सलमान खान खुद सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होती है। मौजूदा चुनावी माहौल में गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चला रहे हैं।

एसोसिएशन ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
एसोसिएशन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मामले को देखने और घटना के पीछे के लोगों को पकड़ने की अपील की है। बयान में कहा गया है- ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सलमान खान की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने और शूटिंग के लिए जिम्मेदार गिरोह का खात्मा करने की अपील करता है।

'इस घटना से इंडस्ट्री में डर का माहौल'
एसोसिएशन ने बयान में लिखा है- इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा कर दिया है। गैंगस्टर इस डर का फायदा उठाकर बॉलीवुड से पैसा वसूल सकते हैं, क्योंकि अक्सर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को निशाना बनाया जा रहा है।

सलमान खान के बारे में एसोसिएशन ने कही ये बात
बयान में एसोसिएशन ने कहा है- ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन सलमान खान और उनके परिवार के साथ खड़ा है क्योंकि सलमान खान हमारे परिवार (बॉलीवुड) का हिस्सा हैं। इसके अलावा, सलमान खान की लोकप्रियता को देखते हुए, गैंगस्टर, चाहे कोई भी हो, सलमान खान को निशाना बनाकर अपना नाम बनाना चाहता है। आगे ऐसी गोलीबारी वाली घटनाएं ना हों, इसके लिए अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+