सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी 20 लाख की सुपारी, 6 शूटर्स से कही थी ये बात

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 2 शूटर्स ने फायरिंग की थी। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
वहीं इस मामले की पुलिस जांच में पता चला था कि सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर्स ही थे। वहीं अब पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक इस मामले में कुछ नए चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

salman khan

6 लोगों को 20 लाख रुपये की सुपारी
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट से पता चला है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार की हत्या के लिए 6 लोगों को 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा फरार
आपको बता दें कि ये बड़ा अपडेट मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और बिश्नोई गैंग के कथित मेंबर रोहित गोदारा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद आया है। हालांकि इस चार्जशीट के दाखिल होने के बाद से अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा दोनों मुंबई से फरार हैं।

6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
अभियोजन पक्ष की अर्जी स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामलों के विशेष न्यायाधीश बीडी शेल्के ने अनमोल बिश्नोई और रोहत गोदारा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कियाहै। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विक्की गुप्ता और सागर पाल ने कथित तौर पर 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी।

14 अप्रैल 2024 को हुई थी गोलीबारी
आपको बता दें कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई के साथ रोहित गोदारा और अनमोल बिश्नोई को फरार आरोपी बताया गया था। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा कनाडा में हैं।

शूटर्स को दी गई थी ये हिदायतें

-चार्जशीट में ये मेंशन किया गया है कि अनमोल बिश्नोई ने शूटर्स से कहा था कि उन्हें काम अच्छे से करना चाहिए क्योंकि वह इससे इतिहास लिखेंगे। 1735 पन्नों की इस चार्जशीट के मुताबिक शूटर्स से ये भी कहा गया था कि वह इस काम को करने से न डरें क्योंकि इसका मतलब समाज में बदलाव लाना है।

-शूटर्स को ये सभी निर्देश एक वॉयस मैसेज के जरिए दिए गए थे और उनसे ये भी कहा गया था कि वह इस तरह से गोलियां चलाएं जिससे सलमान खान डर जाएं। निशानेबाजों को हेलमेट पहनने और सिगरेट पीने की हिदायत दी गई थी ताकि वह खुद को निडर महसूस कर सकें।

-हाल ही में एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि दो आरोपियों ने ये कबूल किया है कि वह चार साल पहले लॉरेंस बिश्नोई को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के बाद उसके गैंग में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+