'सब ड्रामा है, सलमान खान ने खुद ही...' KRK ने Salman Khan के घर हुई फायरिंग को बताया ढोंग, क्या कहेंगे भाईजान?
KRK On Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलने की घटना के बाद से उनके फैंस से लेकर बी-टाउन के सेलेब्स तक दहशत में आ गए हैं। लोग भाईजान के साथ हुई इस घटना के बाद से काफी परेशान हो गए हैं। लोग उनकी सलामती की कामना करने में लगे हुए हैं। हालांकि इस मामले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
केआरके ने सलमान खान पर लगाया ऐसा आरोप
वहीं दूसरी तरफ अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में छाए रहने वाले फेमस फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब सलमान खान का ही रचा-रचाया ड्रामा है। उनका कहना है कि ये सब सलमान ने खुद ही करवाया है।

मुंबई पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 4:55 बजे जब सलमान खान बांद्रा में अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद थे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की। इस घटना के तुरंत बाद, पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई और मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केआरके ने कहा- ये सब सलमान खान का ड्रामा है
वहीं केआरके ने ट्वीट किया है- ये सब सल्लू का ड्रामा है। सल्लू भारत का सबसे बड़ा गैंगस्टर है और बाकी सभी गैंगस्टर उसके लिए काम करते हैं। उन्होंने सुबह 5 बजे हवा में गोली क्यों चलाई, जब सभी लोग सो रहे थे। पब्लिसिटी और हमदर्दी पाने के लिए उसने ये सब इंतजाम किया होगा, क्योंकि वह जानता है कि मैं ये खुलासा करने जा रहा हूं कि उसने सुशांत सिंह के साथ क्या किया।
'पिता सलीम खान ने भी कहा इसे पब्लिसिटी स्टंट'
इसके बाद अगले ट्वीट में केआरके ने लिखा- सलमान खान के पिता ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है, वो एकदम ठीक कह रहे हैं। सलीम खान साहब एक ईमानदार आदमी हैं। तो वह सच कह रहे हैं कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट है। आपको बता दें कि सलीम खान ने इस घटना को लेकर न्यूज18 को कहा है कि परेशान होने की बात नहीं है, वह गैंगस्टर्स बस पब्लिसिटी चाहते हैं।
एसोसिएशन ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले को देखने और घटना के पीछे के लोगों को पकड़ने की अपील की है। एसोसिएशन ने बयान में कहा है- ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सलमान खान की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने और शूटिंग के लिए जिम्मेदार गिरोह का खात्मा करने की अपील करता है।












Click it and Unblock the Notifications