सलमान खान मामले में बड़ा अपडेट, मोहम्मद रफीक ने खोला ऐसा राज, अनमोल बिश्नोई की Whatsapp कॉल हुई टैप लेकिन.....
Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में हर रोज कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। हाल ही में इस मामले में 5वें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद रफीक से पुलिस ने पूछताछ की है जिसमें कई नई जानकारी सामने आई है।
केस का 5वां आरोपी मोहम्मद रफीक गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस केस में शामिल शूटरों ने अनमोल बिश्नोई की वॉट्सऐप कॉल टैप की थी लेकिन सरगना वीडियो कॉल में अपनी पहचान छिपा कर रखता था। वहीं मोहम्मद रफीक पर शूटरों को पैसे देने और इस घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने का आरोप है।

रोहित गोदारा को पहचानता है रफीक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफीक इस मामले के एक अहम आरोपी रोहित गोदारा का परिचित है और कहा गया है कि उसी के रेफ्रेंस से वह अनमोल विश्नोई के कहने पर दोनों शूटरों से मिला भी था। आपको बता दे कि सलमना खान के घर पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के मेंबर्स अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है।
'अनमोल बिश्नोई की व्हॉट्सऐप कॉल टैप की थी'
पुलिस से मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार शूटरों ने अनमोल बिश्नोई की वॉट्सऐप कॉल टैप की थी लेकिन सरगना वीडियो कॉल में कभी चेहरा नहीं दिखाता था। वहीं बताया जा रहा है कि शूटआउट के दिन अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा एकसाथ विदेश में मौजूद थे।
मोहम्मद रफीक की मुंबई में चाय की दुकान है
खबर है कि आरोपी मोहम्मद रफीक का मुंबई में एक घर और चाय की दुकान है। उस पर शूटरों को पैसे देने और इस घटना को लेकर रेकी करने का आरोप है। हालांकि रफीक के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल को बिना किसी सबूत के आरोपी बनाया जा रहा है।
5 साल पहले रोहित गोदारा से मिला था रफीक
रफीक चौधरी के वकील ने बताया है कि 5 साल पहले रोहित गोदारा से उनके मुवक्किल की एक केस के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को 13 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस केस में रोहित गोदारा की भूमिका की जांच में जुटी है।
अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
सलमान खान के घर फायरिंग होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने दोनों भाइयों को वॉन्टेड आरोपी के तौर पर नामजद किया है। मुंबई पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) लगाया है और अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।
14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमना खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की थी। उस वक्त सलमान अपने घर पर ही मौजूद थे। बाद में अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही पकड़ा गया है, जिनमें से एक आरोपी अनुज थापन ने हाल ही में पुलिस लॉकअप में सुसाइड कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications