सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, एक्टर को मारने के लिए 25 लाख की सुपारी, पुलिस ने खोला ऐसा राज
Salman Khan and Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से लोग बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। सलमान को लेकर इस समय उनके परिवार वालें के साथ साथ फैंस भी चिंता में हैं।
सलमान खान मामले में नया अपडेट
वहीं अब सलमान खान को फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी की ओर से धमकी मिली है। आपको बता दें अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में हरियाणा और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से पानीपत से सुक्खा कालुया नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब ताजा अपडेट सामने आया है।

सलमान खान को मारने के लिए मिली 25 लाख की सुपारी
पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया था उसने कथित तौर पर सलमान खान को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी ली थी। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखता है। उसकी पहचान सुखबीर बलबीर सिंह उर्फ सुक्खा के रूप में हुई है। उसे सलमान खान के खिलाफ साजिश रचने के लिए पनवेल पुलिस की एक टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था।
पाकिस्तानी हैंडलर डोगर के साथ है कनेक्शन
जानकारी के अनुसार सुक्खा एक संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर डोगर के साथ भी नियमित संपर्क में था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमना खान को मारने के लिए अत्याधुनिक हथियार हासिल करने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुक्खा को पनवेल कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
सलमान खान को फिर से मिली धमकी
खबर है कि इस बार ट्रैफिक कंट्रोल को भेजे गए मैसेज में धमकी लिखी मिली है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया मैसेज
कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर सलमान खान ने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उनका हाल पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications