Salman Khan के घर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, आरोपी अनुज थापन ने की खुदकुशी, अब क्या करेगी पुलिस?

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले पुलिस लगातार जांच कर रही हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्टर के घर फायरिंग मामले में आरोपी अनुज थापन ने खुदकुशी करने की कोशिश कर ली। आरोपी की GT अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस ने सलमान खान फायरिंग मामले में पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक सोनू सुभाष चंद्र और दूसरी अनुज थापन था। पुलिस का आरोप था कि जो गुजरात की तापी नदी में हथियार पाए गए थे उसकी सप्लाई इन दोनों ने सलमान खान के घर फायरिंग के लिए की थी।

Salman Khan

हालांकि पुलिस लगातार इस केस में जांच कर रही थी लेकिन इस बीच आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टड़ी में खुदकुशी करने की कोशिश की थी जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में ADR दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की है।

बता दें कि, 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर सुबह 5 बजे के करीब फायरिंग हुई थी। दो शख्स बाइक पर आए और एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर धड़ाधड़ फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया। सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदार लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि ये सिर्फ ट्रेलर था।

वहीं सलमान खान के फैंस इस घटना के बाद काफी डर गए थे। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने एक्टर और उनके परिवार वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। इस घटना के बाद सलमान खान अब वापस अपने काम पर लौट आए हैं। वह हाल ही में दुबई इवेंट में शामिल हुए थे। एक्टर ने अब तक फायरिंग मामले में कोई बयान नहीं दिया। फिलहाल उन्होंने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+