सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज पर तलवार लटकी, वजह जान फैंस हो जाएंगे निराश
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस अब अपनी तय रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में नहीं आएगी। पहले इसे 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसमें देरी की खबर सामने आई है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिलीज में देरी की वजह क्या है, इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं।

देरी की बड़ी वजहें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव और कलाकार प्रशांत तमांग के अचानक निधन ने प्रोजेक्ट को प्रभावित किया है। इंडियन आइडल 3 के विजेता रहे प्रशांत को फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में कास्ट किया गया था और उन्होंने कई अहम सीन की शूटिंग भी पूरी कर ली थी। जनवरी में उनके निधन के बाद फिल्म की टीम के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई, क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण हिस्से अभी शूट होने बाकी थे।
रीशूट बना मुश्किल काम
सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने पहले उनके सीन दोबारा शूट करने का विकल्प सोचा था, लेकिन यह आसान नहीं है। खासकर बड़े एक्शन सीक्वेंस को फिर से फिल्माना आर्थिक और तकनीकी रूप से काफी कठिन माना जा रहा है।
इसके अलावा, सलमान खान की व्यस्त शेड्यूल और उनके लुक की निरंतरता बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।
AI और VFX पर हो रहा विचार
फिल्म की टीम अब दो विकल्पों पर विचार कर रही है-या तो प्रशांत के किरदार के लिए नए अभिनेता को लिया जाए, या फिर AI और VFX तकनीक के जरिए उनके चेहरे को बचे हुए दृश्यों में शामिल किया जाए। हालांकि, दूसरे विकल्प के लिए उनके परिवार की अनुमति जरूरी होगी, जिससे फैसला और जटिल हो गया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जबकि इसे सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।
नई रिलीज डेट पर सस्पेंस
सूत्रों के अनुसार, फिल्म की नई रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है, लेकिन इसके विषय को देखते हुए इसे स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज किया जा सकता है। गौरतलब है कि फिल्म का पुराना नाम बैटल ऑफ गलवान था, जिसे बदलकर मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस रखा गया है, ताकि कहानी के भावनात्मक और मानवीय पहलुओं को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications