KKBKKJ Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'किसी का भाई किसी की जान', 5वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने वीकेंड पर शानदार कमाई की। लेकिन 5वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की। लेकिन ईद के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई। आइए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
सुस्त पड़ गई किसी का भाई किसी की जान
फिल्म किसी का भाई किसी की जान अभी तक डबल डिजिट में कमाई कर रही थी। लेकिन सोमवार को पांचवे दिन फिल्म की कमाई केवल 7.50 करोड़ हुई है। 5वें दिन का मिलाकर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 83.53 करोड़ हो गया है। ऐसे में साफतौर पर कहा जा सकता है कि वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई लुढ़क गई।
5वें दिन हुई बस इतनी कमाई
5वें दिन जिस तरह से फिल्म की इतनी कम कमाई हुई है ऐसे में ये मेकर्स और सलमान खान के लिए काफी चिंताजनक है। ये गिरावट देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि फैंस को फिल्म की कहानी कुछ पसंद नहीं आई। हालांकि, आनेवाले वीकेंड को लेकर फिल्म से काफी उम्मीदें हैं जो कि बड़ा हॉलिडे वीकेंड होनेवाला है।
100 करोड़ का पार होगा आंकड़ा?
फिल्म किसी का भाई किसी की जान से सलमान खान ने बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी की है। ऐसे में फिल्म की कहानी कमजोर होने के बावजूद भी फैंस सलमान को खूब सारा प्यार दे रहे हैं। ईद पर भी फिल्म को काफी फायदा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच सकता है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, भाग्य श्री, पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल, वेंकटेश जैसे सितारे भी नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications