Kabhi Eid Kabhi Diwali: शहनाज करेंगी डेब्यू, जानिए सलमान खान की फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म कबी ईद कभी दिवाली की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म में मेकर्स कईं नए एक्टर्स को चांस दे रहे हैं।

मुंबई, 23 मई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के लिए लगातार मेकर्स कई नए चेहरों का चुनाव कर रहे हैं। बता दें कि, फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की मुंबई में हो रही शूटिंग

फिल्म की मुंबई में हो रही शूटिंग

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हमेशा अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी कई नए एक्टर्स को चांस दे रहे हैं।

फिल्म में ये होंगे मुख्य किरदार

फिल्म में ये होंगे मुख्य किरदार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म में जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम और राघव को सलमान खान के तीन भाइयों की मुख्य भूमिका निभाएंगे। वहीं इस फिल्म में टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा शहनाज गिल को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। शहनाज इस फिल्म से बॉलीवुड में नई शुरूआत करने जा रही हैं। हाल ही में उनके इस फिल्म का पहला लुक सामने आया था। जो कि, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

सलमान की फिल्म में ये एक्टर्स शामिल

सलमान की फिल्म में ये एक्टर्स शामिल

फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव और सिद्धार्थ निगम शामिल हैं। फिलहाल फिल्म के लिए और नए कलाकारों का नाम सामने आ रहा है। आपको बता दें कि, जस्सी पहले फिल्म पंगा में नजर आए थे जो कि, साल 2020 में रिलीज हुई थी। वहीं शहनाज़ गिल के लिए हिंदी फिल्म की एक नई शुरूआत होगी। दूसरी ओर सिद्धार्थ निगम एक लोकप्रिय टीवी हस्ती हैं और उन्होंने धूम 3 में आमिर खान के छोटे संस्करण की भूमिका निभाई है।

फिल्म से क्यों हुए आयुष शर्मा बाहर?

फिल्म से क्यों हुए आयुष शर्मा बाहर?

सलमान खान की इस फिल्म के लिए उनके जीजा आयुष शर्मा को भी चुना गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म को छोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद आयुष शर्मा की जगह मेकर्स कईं और एक्टर्स को चुनाव कर रहे हैं। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह फिल्म साल के अंत में यानी 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+