सलमान खान की फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ मारपीट, बुरी तरह हुए घायल, 6 लोगों ने दिल्ली में पीटा

Salman Khan Assistant Director: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान की एक फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर रह चुके मयंक दीक्षित के साथ मारपीट की घटना हुई है। इस खबर ने सलमान खान के फैंस को परेशान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये घटना दिल्ली में घटी है और इस मारपीट में मसंक दीक्षित बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के कई फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर रह चुके मयंक दीक्षित के साथ दिल्ली में जमकर मारपीट हुई है। इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।

salman khan

6 लोगों ने मयंक दीक्षित के साथ की मारपीट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 2 जुलाई 2023 को दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में 6 लोगों ने सलमान खान की फिल्म युवराज के असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ जमकर मारपीट की है। पुलिस के अनुसार ये मामला कोई पर्सनल दुश्मनी का नहीं बल्कि रोडरेज है। दरअसल कार रिवर्स करने के दौरान आरोपियों से मयंक दीक्षित की कुछ बहस हो गई थी। इसके बाद वो लोग मारपीट पर उतर आए। इस मामले में 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जी की गई है। हालांकि अभी तक इन 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की छानबीन में पुलिस जुट चुकी है और मारपीट वाले इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके। हालांकि इस मामले में असिस्टेंट डायरेक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

मयंक दीक्षित की फिल्में
आपको बता दें कि साल 2008 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'य़ुवराज' के असिस्टेंट डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर मयंक दीक्षित ही थे। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जाएद खान, अनिल कपूर और कटरीना कैफ भी थीं। इसके अलावा मयंक दीक्षित फिल्म 'तोरबाज' के भी कास्टिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म में संजय दत्त नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+