Galaxy फायरिंग को लेकर सलमान खान के पिता का बड़ा खुलासा, सलीम खान बोले- ऐसे जाहिल कहते हैं मार देंगे और...

Salim Khan and Salman Khan: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर हर जगह चर्चाएं हो रही हैं। गत 14 अप्रैल 2024 को दो हमलावरों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की थी। इस घटना ने इंडस्ट्री सहित आम लोगों को भी हिलाकर रख दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सलीम खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में इस घटना को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूरे खान परिवार के लिए अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा प्रदान की है।

Salim Khan

फायरिंग मामले पर सलीम खान का बयान
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में, सलीम खान ने कहा- ऐसे जाहिल लोगों के बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है, जो कहते हैं मार देंगे तब पता लगेगा ना। हमें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुख्यमंत्री ने हमें और हमारे दोस्तों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अगर पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है, तो इसका मतलब है कि वह काम कर रहे हैं।

'सलमान खान अपना काम करते रहेंगे'
सलीम खान ने आगे बताया- सलमान खान को अपने सामान्य शेड्यूल पर बने रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल ये मामला पुलिस के पास है, इसलिए हमें घटना के बारे में पब्लिकली बात करने से मना किया गया है।

सलमान खान ने सीएम एकनाथ शिंदे से की थी मुलाकात
घटना के बाद सलमान खान ने गत 16 अप्रैल 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके घर पर मुलाकात की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान खान अपने पिता सलीम खान के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत करते हुए नजर आए थे।

हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि गत 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने गत 15 अप्रैल 2024 (सोमवार) देर रात गुजरात के भुज से दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों शूटर्स को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+