Salman Khan के परिवार में कौन कितना पढ़ा-लिखा? 12वीं पास हैं भाईजान, पर बहन ने किया ऐसा कमाल
Salman Khan Family Education: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का पूरा परिवार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। कभी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलती है तो कभी अरबाज खान पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर लेते हैं।
59 साल के सलमान खान ने अभी तक नहीं की शादी
आपको बता दें कि 59 साल के सलमान खान ने तो अभी तक शादी ही नहीं की है। उनका नाम कई हसीनोओं के साथ जुड़ा चुका है लेकिन किसी के साथ भी वह परमानेंट सेटल नहीं हो पाए। लेकिन खान परिवार का हर शख्स अपने-अपने फील्ड में बेहतरीन काम कर रहा है।

सलमान खान की फैमिली की एजुकेशन क्वालिफिकेशन
सलमान खान के परिवार का हर सदस्य कड़ी मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया है और सभी लोग लग्जरी लाइफ जी रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान की फैमिली में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है। आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान की फैमिली के लोगों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है।
सलमान खान के परिवार में कौन कितना पढ़ा-लिखा
सलमान खान की पढ़ाई और करियर
-बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पढ़ाई की है। सलमान खान ने सिंधिया स्कूल से पढ़ाई करने के बाद सेंट स्टैनिसलॉस कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए।
-इंडस्ट्री में काम करने के लिए सलमान खान ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और वह वापस मुंबई चले आए थे। ऐसे में सलमान खान सिर्फ 12वीं पास हैं। सलमान खान आज के समय में बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं।
अरबाज खान की पढ़ाई और करियर
अरबाज खान भी अपने भाई सलमान खान की तरह ही ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने भी ग्वालियर के एक कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन उनका मन भी पढ़ाई में नहीं लगा और वह एक्टर बनने के लिए मुंबई वापस आ गए। फिलहाल अरबाज खान एक्टर होने के साथ साथ फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।
सोहेल खान की पढ़ाई और करियर
-सोहेल खान ने भी ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पढ़ाई की है। स्कूल के बाद उन्होंने सेंट स्टैनिसलॉस कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। सोहेल ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह पायलट बनना चाहते थे।
-सोहेल खान ने पायलट की ट्रेनिंग के लिए अप्लाई भी किया था लेकिन नजर कमजोर होने के कारण उन्हें एडमिशन नहीं मिल पाया। आज के समय में सोहेल खान एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।
अलवीरा खान की पढ़ाई और करियर
-अलवीरा खान सलमान खान की बहन हैं। अलवीरा खान ने मुंबई से स्कूल पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन के कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री हासिल की है। फिलहाल अलवीरा खान एक फैशन डिजाइनर होने के साथ साथ फिल्म मेकर भी हैं।
-अलवीरा की शादी एक्टर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री से हुई है। उनके दो बच्चे हैं, बेटी अलीजेह और बेटा अयान। हाल ही में अलवीरा की बेटी अलीजेह ने फिल्म फर्रे (2023) से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
अर्पिता खान की पढ़ाई और करियर
-सलमान खान की लाडली छोटी बहन अर्पिता खान ने मुंबई से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन के कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। अर्पिता का पूरा परिवार भले ही बॉलीवुड से नाता रखता हो लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखी है।
-अर्पिता एक फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने साल 2014 में बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा से शादी कर ली थी। फिलहाल वह दो बच्चों की मां भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications