'ये सिर्फ खान परिवार से अलग होने का मामला', सलमान की एक्स भाभी के शॉकिंग बयान से हैरान हुए फैंस
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वे अपने शो फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन के चलते लाइमलाइट बटोर रही हैं। सीमा भले ही खान परिवार से अलग हो गई हों, मगर ये परिवार उनके करीब है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सीमा ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
सीमा ने कहा कि ये इतना नहीं है कि मैं उनसे दूर जा रही हूं। बल्कि मैं अपनी एक नई पहचान बनाने की कोशिश कर रही हूं। ये सिर्फ खान परिवार से अलग होने का मामला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एक दिन मैंने अपने बेटे से कहा कि क्या मैं इस धरती पर सिर्फ तुम्हारी मां या फिर किसी की बीवी या बेटी बनने के लिये आई क्या?

उन्होंने आगे कहा कि मेरा क्या? मैं चाहती हूं कि मेरी जिंदगी किसी मायने में हो और मेरे बच्चे मुझ पर गर्व करें। यही मेरी प्रेरणा है। मुझे अपनी पहचान बनानी है।
फैशन डिजाइनर के तौर पर सीमा का करियर लगातार आगे बढ़ रहा है। अब उनका ध्यान अपनी जगह बनाने और स्वतंत्र रूप से अपना नाम बनाने पर है। उनके शो के नए सीजन ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है, जिसमें उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी को दिखाया गया है।
शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' दर्शकों को बॉलीवुड की पत्नियों की ग्लैमरस जिंदगी के बारे में एक झलक देता है। तलाक के बाद सीमा का सफर इस सीजन का काफी अहम है, जिसमें उनकी दृढ़ता और अपनी शर्तों पर सफल होने के दृढ़ संकल्प को दिखाया गया है।
सीमा इस नए चैप्टर को आगे बढ़ाते हुए खान परिवार के साथ शेयर किए गए एक्सपीरियंस के लिए आभारी हैं। सीमा की कहानी कई फैंस को प्रेरित करने वाली है। वे अपनी जिंदगी में हुई बदलावों को खुलकर लोगों के सामने रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications