सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला बयान, कहा- सीरियल किलर को Salman से ज्यादा तमीज
Somy Ali on Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोमी अली इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोमी अली ने हाल ही में रेडिट पर आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
सोमी अली ने की सलमान खान की आलोचना
सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सोमी अली ने न सिर्फ एक्टर के बुरे बर्ताव के बारे में सबके सामने बताया है बल्कि उनकी जमकर आलोचना भी की है। एचटी सिटी की खबर के मुताबिक सोमी अली ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

'सलमान खान ने 8 नाइट स्टैंड किए थे'
सोमी अली ने बताया कि उनके साथ रहने के दौरान सलमान खान ने 8 नाइट स्टैंड किए थे। सोमी ने आगे बताया- मैं सलमान खान के 8 नाइट स्टैंड से थक चुकी थी। मुझे रोज शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना सहन करनी पड़ती थी। सोमी अली ने ये भी बताया कि उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद इस रिश्ते से खुद को बाहर निकाला था।
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का जिक्र
सोमी अली ने इस दौरान ये भी कहा कि उन्हें कई बार बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए संपर्क किया गया था लेकिन सलमान खान के कारण उन्होंने खुद को वापस आने से रोका था। सोमी अली ने कहा- मैंने बॉलीवुड में सिर्फ अपने क्रश के लिए कदम रखा था, जो कि एक निराशाजनक अनुभव साबित हुआ था। मुझे लगता है कि टेड बंडी में सलमान खान से बेहतर तमीज थी।
'मैं सलमान खान की हत्या का सपोर्ट नहीं करती हूं'
सोमी अली ने सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर कहा- लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड को नए दाऊद हैं। हालांकि मैं सलमान खान से नफरत करती हूं, लेकिन मैं उसकी हत्या का समर्थन नहीं करती। मैं अहिंसा को सपोर्ट करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications