'हम आपके मंदिर आना चाहते हैं' सलमान खान की एक्स सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई का मांगा नंबर, मिलने की कही बात

Somy Ali Message Lawrence Bishnoi: लंबे समय से लॉरेंस गैंग सलमान खान के पीछे पड़ा है। यहां तक कि एक्टर को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के लिए पोस्ट लिखा है।

एक तरफ सलमान खान की सुरक्षा को लेकर फैंस परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। एक्ट्रेस ने लिखा कि वह लॉरेंस बिश्नोई को जूम कॉल करना चाहती हैं और बात करना चाहती हैं।

Somy Ali

सोमी अली ने अपने पोस्ट में लिखा, 'ये लॉरेंस बिश्नोई को डायरेक्ट मैसेज है। नमस्ते। लॉरेंस भाई। सुना भी है और देखा भी कि आप जेल से भी जूम कॉल्स कर रहे हो तो मुझे आपसे कुछ बातें करनी हैं। कृपया करके मुझे बताए कि ये कैसे हो सकता है?'

सोमी अली ने आगे लिखा, 'हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर पूजा करने के लिए आना चाहते हैं पर पहले मैं आपसे जूम कॉल और कुछ बातें करना चाहती हूं। उसके बाद पूजा करेंगे फिर यकीन मानिए कि ये आपके फायदे की ही बात है। आप मुझे अपना मोबाइल नंबर दीजिए आपका बड़ा एहसान होगा। शुक्रिया।' सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि, हाल ही में सलमान खान के करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। साथ ही उन्होंने धमकी भी दी कि जो भी सलमान के साथ होगा, वो देख ले! इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मुंबई पुलिस बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में लगातार जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+