57 साल की उम्र में भी क्यों कुंवारे हैं सलमान खान? एक्स गर्लफ्रेंड्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Why Salman Khan not married yet: सलमान खान की शादी को लेकर फैंस के मन में हमेशा से तरह-तरह के सवाल घूमते रहते हैं। एक्टर ने अपनी लाइफ में काफी सारी लड़कियों को डेट भी किया लेकिन कभी भी किसी से शादी नहीं की। समय-समय पर भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड्स ने उन्हें लेकर चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। चलिये आपको बताते हैं कि सलमान खान को लेकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स ने क्या-क्या कहा...

किसी को भी उस इंसान से बेहतर कोई नहीं समझ सकता, जिसके साथ उसने अच्छा-खासा समय बिताया हो। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ भी है। एक्टर ने अपनी लाइफ में कई लड़कियों को डेट किया। ऐसे में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स से बेहतर उन्हें कई नहीं समझ सकता। ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान का रिलेशनशिप जग जाहिर है। दोनों की बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन फिर किसी वजह से रिश्ता टूट गया।

Salman khan ex girlfriend

ऐश्वर्या ने लगाए थे गंभीर आरोप
हालांकि, बाद में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर मारने-पीटने के भी आऱोप लगाए। ऐश्वर्या ने कई इंटरव्यू में इस बात पर जोर भी दिया कि रिलेशनशिप में सलमान खान का उनके साथ व्यवहार अच्छा नहीं था और एक्टर उनके साथ काफी मारपीट करते थे। एक्टर की लाइफ में ऐश्वर्या राय के अलावा संगीता बिजलानी भी आई थीं। संगीता बिजलानी के बाद एक्टर ने पाकिस्तानी मॉडल सोमी अली को भी डेट किया था।

सोनी अली ने किया ये खुलासा
सोमी अली ने ब्रेकअप के बाद से भाईजान पर कई तरह के आरोप लगाती रही हैं। सोमी ने सलमान खान की शादी को लेकर भी खुलासा करते हुए कहा कि सलमान खान ने शादी इसलिए नहीं की क्योंकि उनका दिल कभी भी एक ही लड़की पर नहीं टिकता। उन्हें अलग-अलग जगह की लड़कियां पसंद आती हैं। बता दें कि सोमी और सलमान खान ने एक दूसरे को तकरीबन 7 सालों तक डेट किया। लेकिन दोनों ने शादी नहीं की।

' एक लड़की से बोर हो जाते हैं '
सोमी अली का दो साल पुराना एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें सोमी ने सलमान को लेकर काफी कुछ कहा है। सोमी ने सिनेस्पीक्स यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे जब सवालकिया गया कि सलमान ने शादी क्यों नहीं की तो उन्होंने कहा कि सलमान खान एक ही लड़की से बोर हो जाते हैं इसलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की।

सोमी ने आगे कहा कि सलमान के साथ समस्या ये है कि उन्हें अलग-अलग मुल्कों की लड़कियां पसंद आती हैं। वे 6-7 साल में एक ही गर्लफ्रेंड से बोर हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+