सलमान की पाकिस्तानी EX-गर्लफ्रेंड ने बताया आखिर क्यों टूटा 8 सालों का रिश्ता, धर्म का भी अफेयर में था बड़ा रोल
सलमान की पाकिस्तानी EX-गर्लफ्रेंड ने बताया आखिर क्यों टूटा 8 सालों का रिश्ता, धर्म का भी अफेयर में था बड़ा रोल
मुंबई, 06 जनवरी: पाकिस्तानी मूल की सोमी अली बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बार चर्चा में रही हैं। हाल ही में सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में फिर से अपने अफेयर पर बात की है। 90 के दशक में कई सालों तक सलमान खान के साथ रिश्ते में रहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने बताया है कि आखिर उनका रिश्ता क्यों टूट गया। सोमी अली ने बताया कि वह सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद यूएस चली गईं। सोमी अली ने कई मौकों पर खुलासा किया है कि सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखने के बाद उन्होंने अभिनेता के साथ शादी करने की प्लानिंग की थी, इसलिए वो भारत भी आई थीं।

8 सालों तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं सोमी और सलमान
सलमान और सोमी अली ने कथित तौर पर 1991 से 1999 तक एक-दूसरे को डेट किया है। अपने हाल ही के दिए इंटरव्यू में सोमी अली ने सलमान के माता-पिता की भी सराहना की है और बताया है कि इस रिश्ते में उन्होंने काफी कुछ सीखा है। द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में सोमी ने कहा, "मैंने उनके माता-पिता और परिवार से बहुत कुछ सीखा है। मैंने सलमान से भी सीखा है। आखिरकार, किसी भी रिश्ते में, अगर आप खुश नहीं हैं, तो अलग होना बेहतर है। यही हाल था सलमान और मेरे रिश्ते का भी। सलमान से ब्रेकअप के बाद मैंने वापस अमेरिका जाने का फैसला किया।"

'सलमान के घर वाले धर्म में बिल्कुल भेद-भाव नहीं करते...'
सोमी अली ने कहा, ''मैंने उनके (सलमान) माता-पिता से जो सीखा वह बहुत ही अद्भुत है। उनका घर सबके लिए खुला रहता था, आए दिन लोग वहां आते-जाते रहते थे। वे हर किसी का दिल खोलकर स्वागत करते थे, उन्हें प्यार देते थे, उनकी मेहमानवाजी करते थे। किसी के लिए भी उन्होंने अपने घर के दरवाजे बंद नहीं किए। एक और महत्वपूर्ण सबक जो मैंने सीखा वह यह है कि हम सभी एक जैसे हैं। वे धर्म में बिल्कुल भी भेद-भाव नहीं करते थे। उन्होंने कभी धर्म में कोई अंतर नहीं देखा। उनसे सीखना बहुत जरूरी है।"

'मैं 17 साल की थी, जब सलमान को डेट कर रही थी...'
इस इंटरव्यू में सोमी ने कहा कि उन्होंने 17 साल की उम्र में सलमान को डेट करना शुरू कर दिया था। सोमी ने सलमान को 'उदार' भी कहा और जानवरों के प्रति उनके प्यार के लिए उनकी तारीफ की। सोमी ने कहा कि सलमान बहुत ही अच्छे इंसान हैं, उन्होंने परोपकारी कार्यों के लिए भी उनकी सराहना की है।
सोमी ने कहा, 'मैंने प्यार किया देखने के बाद मैं सलमान क प्रति आकर्षित हुई और भारत आई क्योंकि मैं उससे शादी करना चाहती थी। उसके लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के एक साल बाद हम दोनों एक रिश्ते में आ गए।'

'मैंने सोच लिया था कि शादी सलमान से ही करूंगी...'
सोमी ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था, "ये साल 1991 की बात है, जब मैं 16 साल की थी। मैंने सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखा और खुद से मैंने कहा कि 'मुझे इस लड़के से शादी करनी है!' मैंने अपनी मां से कहा कि मैं कल भारत जा रही हूं। बेशक, उन्होंने मुझे रोका और गुस्से में अपने कमरे में चला गईं, लेकिन मैं विनती करती रही कि मुझे भारत जाना है और इस लड़के सलमान खान से शादी करनी है। उस रात, मेरा एक सपना था कि मुझे सलमान से शादी करनी है।''

'रिश्तेदारों का बहाना कर मैं आ गई थी मुंबई...'
सोमी ने आगे कहा, ''मेरी मां नहीं मान रही थी। लेकिन मैं शांत नहीं हुई, मैंने अपने पिताजी को फोन किया। बेशक, मैंने उन्हें यह नहीं बताया कि मैं भारत क्यों जाना चाहती हूं। मैंने उनसे कहा कि हमारे मुंबई में रिश्तेदार हैं और मैं उनसे मिलना चाहती हूं। मैंने उनसे यह भी कहा कि मेरा सबसे बड़ा सपना ताजमहल देखना है, जिसे मैं मानती हूं, मैंने आज तक नहीं देखा। मैं पाकिस्तान में पैदा हुई था और मियामी जाने से पहले कुछ साल वहां रही था, इसलिए मैंने वहां एक सप्ताह बिताया, और फिर भारत जाकर फाइव स्टार होटल में चेक किया। लोग मजाक उड़ाते थे मेरा क्योंकि मैं एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थी और एक आलीशान होटल में रहती थी।''

सलमान के साथ नहीं आ पाई सोमी की कभी फिल्म
सोमी अली ने सलमान के साथ एक फिल्म की शूटिंग भी की थी लेकिन वो फिल्म आखिरकार कभी रिलीज नहीं हो पाई। बॉलीवुड के अपने 8 से 9 सालों के बीच सोमी अली ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ कृष्ण अवतार, सैफ अली खान के साथ यार गद्दार और सुनील शेट्टी के साथ अंत जैसी फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications