सलमान खान की कहां-कहां से होती है कमाई? जानें कितने पैसों के मालिक हैं भाईजान?
Salman Khan Net Worth and Income: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि एक्टर को एक बार फिर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान खान को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए एक नया धमकी भरा संदेश मिला है।
सलमान खान को फिर मिली धमकी
लोकमत की रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने जारी की है। गैंगस्टर के कथित भाई ने सलमान खान से 5 करोड़ रुपये देने या मंदिर में माफी मांगने को कहा है।

तीन दशक से ज्यादा से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं भाईजान
जानकारी के अनुसार सलमान खान को इस इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने सालों में सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसी के चलते आज वह एक ब्रांड भी बन चुके हैं। सलमान खान ने अपने मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बना ली है।
सलमान खान के पास 3000 करोड़ की सपंत्ति
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान करीब 3000 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में बतौर हीरो नजर आते हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस के कई सीजन्स को लंबे समय से होस्ट भी कर रहे हैं।
-वहीं सलमान खान कई ब्रांन्ड्स के विज्ञापन में भी दिखाई देते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।
-सलमान खान सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग ही नहीं करते हैं बल्कि उनका अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। इस कंपनी का नाम सलमान खान फिल्म्स है। इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इस प्रोडक्शन कंपनी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इस कंपनी से सलमान खान को अच्छी कमाई होती है।
-सलमान खान का क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। साल 2012 में सलमान खान ने इस क्लोदिंग ब्रांड को लॉन्च किया था। इस ब्रांड की खूबी है कि ये चैरिटेबल फाउंडेशन में अपना योगदान देता है। उनका ये ब्रांड सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि मिडिल ईस्ट और यूरोप तक फैला हुआ है।
-कपड़ों के अलावा सलमान खान ने जिम और फिटनेस इक्विपमेंट ब्रांड में भी इन्वेस्ट कर रखा है। सलमना खान काफी फिटनेस फ्रीक हैं। ऐसे में सलमान खान ने साल 2019 में एसके-27 जिम नाम से फिटनेस सेंटर की चेन खोली थी।
-फिटनेस के अलावा सलमान खान ने पर्सनल केयर ब्रैंड में भी पैसा लगाया है। Scentials Beauty Care और Wellness Pvt. Ltd की पार्टनरशिप में उन्होंने FRSH ब्रैंड के साथ नई शुरुआत की थी।
-सलमान खान ने ट्रेवल कंपनी यात्रा डॉट कॉम में भी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। एक्टर ने साल 2012 में इसके 5 फीसदी शेयर खरीदे थे जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ था।
मुंबई के बांद्रा में 100 करोड़ का अपार्टमेंट
खबर है कि सलमान खान ने भारत और दुबई के कई जगहों पर लग्जरी प्रॉपर्टीज खरीद रखी हैं। हालांकि सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इस तीन मंजिला सी फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास है।
महीने में 16 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई
आपको बता दें कि सलमान खान एक महीने में करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। ऐसे में वह एक साल में 190 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं। सलमना खान एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं जबकि एक विज्ञापन के लिए वह करीब 7 करोड़ रुपए वसूलते हैं।
पनवेल में भाईजान का लग्जीरियस फार्महाउस
सलमान खान के पास महाराष्ट्र के पनवेल इलाके में 150 एकड़ में फैला एक शानदार फार्महाउस है। इस लग्जरी फार्महाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर जिम और कई तरह शानदार सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सलमान खान अक्सर इस फार्महाउस में अपने करीबियों लोगों के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। इसके अलावा सलमान खान ने दुबई में 'द एड्रेस डाउनटाउन', बुर्ज खलीफा के पास एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीद रखी है।
लग्जरी कार और बाइक्स का कलेक्शन
सलमान खान को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियोंका शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू सीरीज की 3 कारें- बीएमडब्ल्यू एक्स6, बीएमडब्ल्यू एम3 और बीएमडब्ल्यू एम5 हैं। इसके अलावा सलमान ऑडी क्यू7, ऑडी ए8, ऑडी आरएस7, रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज, टोयोटा लैंड क्रूजर और लेक्सस के भी मालिक हैं। वहीं सलमान खान के पास कई शानदार बाइक्स भी हैं, जिनमें लिमिटेड एडिशन सुजुकी इंट्रूडर एम1800 आरजेड, सुजुकी जीएसएक्स-आर 1000जेड, सुजुकी हायाबुसा और यमाहा आर1 शामिल हैं। सलमान खान को साइकिलिंग करना भी पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications