मुंबई रेलवे स्टेशन पर ये क्या करते दिखे सलमान खान, दिखा एक्टर का ऐसा रूप, वीडियो हो रहा है वायरल

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में सलमान खान मुंबई के रेलवे स्टेशन पर अपने बॉडीगार्ड्स के साथ नजर आ रहे हैं।

मुंबई के रेलवे स्टेशन पर दिखे सलमान खान
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच मुंबई के रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। वहीं पुलिस की हाई सुरक्षा के बीच स्टेशन पर भारी भीड़ भी नजर आ रही है, जो सलमान खान को एक झलक देखने के लिए उत्साहित है।

salman khan

फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग करते दिखे भाईजान

खबर है कि सलमान खान इतनी सिक्योरिटी के बीच मुंबई के रेलवे स्टेशन पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के किसी सीन की शूटिंग करने पहुंचे थे। सलमान खान इस वीडियो में रेलवे स्टेशन पर चलते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे कुछ और लोग दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ये लोग पुलिस से बॉडीगार्ड वाली वर्दी में नहीं बल्कि आम कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं कैमरे में दूर खड़ी पुलिस भी दिखाई दे रही है।

सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान को एक झलक देखने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं शूटिंग के बीच में ही सुपरस्टार भी पलटकर फैंस की तरफ देखते हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के एक सीन की शूटिंग का है।

भाईजान के फैन ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात

सोशल मीडिया पर एक फैन ने सलमान खान के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- एआर मुरुगदॉस हमें 1000 करोड़ की फिल्म देने जा रहे हैं। लोग सलमान खान को देखकर उत्साहित हो गए थे और चीखने-चिल्लाने लगे थे। वहीं सलमान खान भी अपने फैंस के लिए शॉट्स के बीच में ही हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आ रहे थे।

28 मार्च 2025 को रिलीज होगी 'सिकंदर'

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस बना रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ काजल अग्रवाल, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान खान की टाइट सुरक्षा

-आपको बता दें कि 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो शूटरों ने फायरिंग की थी। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

-कुछ समय बाद सलमान खान और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। वहीं अक्टूबर 2024 को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है।

-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया था कि सलमान खान उनकी हिटलिस्ट में थे और वो बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान खान की ही हत्या करने वाले थे। उन लोगों ने सुपरस्टार के घर की रेकी भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+