सलमान खान को नहीं पड़ा ब्रेकअप से फर्क? सोमी अली और संगीता बिजलानी को था खोने का दर्द, एक्टर ने किया खुलासा
Salman Khan Breakups: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भले ही सिंगल लाइफ जी रहे हैं लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया था। एक्टर ने सोमी अली और संगीता बिजलानी को लंबे समय तक डेट किया लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया था।
इस बीच सलमान खान के खास दोस्त रह चुके मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत ने एक्टर की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान प्रदीप रावत ने कहा कि, 'सलमान खान काफी अच्छे इंसान हैं लेकिन जब उनका सोमी अली से ब्रेकअप हुआ तो एक्टर पर इसका खास असर नहीं पड़ा।'

प्रदीप रावत ने आगे कहा कि, 'सलमान खान बहुत हैंडसम हैं. उनमें कोई कमी नहीं है। वहीं सोमी अली मेरी भी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन जब उनका सलमान से ब्रेकअप हुआ था तो वह बुरी तरह टूट गई थीं। दोनों ही मेरे अच्छे दोस्त हैं हम साथ बैठकर खाते पीते थे। दोनों ने मुझे अपनी साइड स्टोरी बताई।' इसके अलावा प्रदीप रावत ने बताया कि कुछ समय बाद वह सलमान खान के सर्कल से अलग हो गए थे।
जब प्रदीप रावत से पूछा गया कि जब सलमान खान का संगीता बिजलानी से ब्रेकअप हुआ था तब एक्ट्रेस पर क्या बीती थी। उन्होंने जवाब में कहा कि, 'जाहिर तौर पर संगीता बिजलानी पर ज्यादा असर पड़ा था. सलमान जैसे इंसान को कौन खोना चाहेगा। लेकिन सलमान बहुत साफ दिल वाले इंसान हैं। वह किसी को चोट नहीं पहुंचा सकते हैं।'
इसके बाद प्रदीप रावत ने बताया कि वह सलमान खा से दूर क्यों हो गए थे। एक्टर ने कहा कि, 'मैं सलमान से कई सालों से नहीं मिला क्योंकि अगर मैं उनके साथ रहूंगा तो बॉडीगार्ड शेरा को जगह नहीं मिलती। मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं सलमान खान के कम्फर्ट में रहा तो मैं खुद के लिए कभी कुछ नहीं कर पाऊंगा इसलिए मैं उनके सर्कल से बाहर हो गया था।' बता दें कि प्रदीप और सलमान ने फिल्म 'बागी' और 'संगदिल सनम' में साथ काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications