सलमान खान को कोर्ट से लगा झटका, पड़ोसी के खिलाफ किया है केस
मुंबई, 15 जनवरी: फिल्म एक्टर सलमान खान को पड़ोसी पर किए गए मानहानि के केस में कोर्ट से झटका लगा है। शुक्रवार को मामले पर सुनवाई करते हुए मुंबई सिटी सिविल कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में अंतरिम रिस्ट्रेनिंग आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। एक इंटरव्यू में दिए बयान को लेकर सलमान खान ने अपने फार्म हाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ पर मानहानि का केस किया है।

इंटरव्यू में सलमान को किया अपमानित
सलमान खान के पनवेल के फार्महाउस के पास केतन कक्कड़ का भी एक खेत है। सलमान ने केतन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सलमान का आरोप है कि केतन ने एक यूट्यूब चैनल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उनको लेकर अर्नगल बातें की और उन्हें बदनाम करने की नीयत से आरोप लगाए। इसी को लेकर सलमान कोर्ट में गए हैं।

21 जनवरी को सुनवाई
मुंबई सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को सलमान खान के पक्ष में कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। अदालत ने सलमान खान की याचिका पर केतन कक्कड़ को अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी

केतन के वकील ने मांगा कोर्ट से समय
केतन के वकील की ओर से कोर्ट में कहा गया कि गुरुवार शाम को ही उनको केस के कागजात मिले हैं और उनको जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय मिलना चाहिए। इसके बाद जज ने 21 जनवरी की तारीख दे दी। मामले में सलमान खान ने यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और सर्च इंजन गूगल को भ पक्षकार बनाया है। याचिका में सलमान ने यूट्यूब, फेसबुक से इस इंटरव्यू को हटाने की मांग भी अपनी अर्जी में की है।












Click it and Unblock the Notifications