'लॉरेंस बिश्नोई मेरा आदर्श है', सलमान खान से 5 करोड़ मांगने वाले का चौंकाने वाला बयान, खोला ऐसा राज

Salman Khan and Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भले ही जान से मारने की धमकियों को इग्नोर करते हुए अपनी शूटिंग में व्यस्त चल रहे है लेकिन फैंस को उनकी चिंता सता रही है। सलमान खान की बार बार लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से धमकियां दी जा रही हैं।

'जेल जाने का कोई अफसोस नहीं'
इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा करते हुए सलमान खान को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की धमकी देने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उसे बिश्नोई समुदाय के लिए जेल जाने का कोई अफसोस नहीं है।

Salman Khan and Lawrence Bishnoi

भीखा राम बिश्नोई से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ
एएनआई की खबर के अनुसार भीखा राम बिश्नोई नामक इस व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया था। वहीं मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि उसे जेल जाने का कोई अफसोस नहीं है। एएनआई के अनुसार वर्ली पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की है। उसने पुलिस को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई उसका आदर्श है।

'5 करोड़ रुपए से बिश्नोई समाज का मंदिर बनवाता'
आरोपी ने कहा है कि अगर उसे सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मिलती तो वह बिश्नोई समुदाय के लिए एक मंदिर बनवाता। वर्ली पुलिस ने एएनआई को बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो नियमित रूप से देखता था और उसे इस बात पर गर्व था कि गैंगस्टर जेल के अंदर से बिश्नोई समुदाय के लिए क्या कर रहा है।

'मैं बिश्नोई समाज के लिए जेल में हूं'
आरोपी भीखा राम बिश्नोई ने कहा है कि सलमान खान ने हिट-एंड-रन और काले हिरण मामलों के लिए कभी माफी नहीं मांगी। लॉरेंस बिश्नोई जो भी कर रहा है वह सही है और उसे जेल जाने का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि वह बिश्नोई समाज के लिए जेल में है।

कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के 32 वर्षीय उस व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया था और गत 6 नवंबर 2024 (बुधावार) को महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया। आपको बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सऐप पर एक मैसेज मिला था जिसमें कहा गया था कि सलमान खान को बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए और अगर वह जिंदा रहना चाहते हैं तो 5 करोड़ रुपये दें।

एक बार फिर सलमान खान को मिली धमकी
इन सबके बीच एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। एक बार फिर से मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सलमान खान के नाम पर धमकी भरा मैसेज मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के नाम पर एक बार फिर से धमकी भरा मैसेज गत 7 नवंबर 2024 (गुरुवार) रात करीब 12:00 बजे मुंबई कंट्रोल रूम को आया है।

'लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखने से किया गया मना'
इस मैसेज में लिखा गया है कि जिसने भी सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखा है, उसे नहीं बक्शा जाएगा। मैसेज में ये भी लिखा गया है कि इस गाने को लिखने वाले को महज एक दिन के अंदर मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+