Salman Khan ने भाभी शूरा खान के साथ लगाए ठुमके, नई अम्मी ने बेटे अरहान खान पर लुटाया प्यार, देखें वीडियो
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में एक बार फिर शादी की। उन्होंने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया। जो कि अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान मस्ती भरे अंदाज में नजर आए।
सोशल मीडिया पर अरबाज खान की शादी की इनसाइड फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें सभी परिवार वाले और बॉलीवुड सेलेब्स एकसाथ जश्न मनाते हुए नजर आए। इस बीच सलमान खान अपने भाई की शादी से काफी खुश दिखे और उन्होंने नई भाभी शोरा खान के साथ 'दिल दियां गल्ला' गाने पर डांस किया। सोशल मीडिया पर फैंस भाईजान पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

सलमान खान की इस वायरल वीडियो में शूरा खान के अलावा बेटे अरहान खान ने भी जमकर डांस किया। इसके अलावा अरहान का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह अपने पिता की शादी में गिटार बजाते हुए नजर आए। इस दौरान उनकी नई मम्मी शोरा खान ने अरहान पर जमकर प्यार लुटाया।
बता दें कि, अरबाज खान ने शूरा से शादी के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर दी थीं। जो कि सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग उन्हें कमेंट कर दूसरी शादी की बधाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्टर अपनी दूसरी पत्नी की आंखों में खोए हुए नजर आए। अरबाज और शूरा की ये सीक्रेट वेडिंग थी।
अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी। लेकिन 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। इस खबर से उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। इसके बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ लाइफ में मूव ऑन कर गईं और दोनों फिलहाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अरबाज खान मलाइका से अलग होने के बाद जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में आ गए। लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया।












Click it and Unblock the Notifications