'मेरी जिंदगी में वो आई, कई लड़कियां आईं पर मैं ही उनके साथ...', फूट-फूटकर रोए सलमान खान, बताया ऐसा सच कि....
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। सलमान खान अपनी रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक काफी रोमांटिक नजर आते हैं लेकिन इन सबके बावजूद वह अभी तक सिंगल ही हैं। उनकी जिंदगी में कई लेडी लव आईं लेकिन वह शादीशुदा नहीं हो पाए।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। इनकी लव स्टोरी का अंत बहुत ही दर्दनाक था। कहते हैं कि ऐश्वर्या रायसे अलग होने के बाद सलमान खान बिल्कुल टूट गए थे। उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया था। हालांकि ऐश्वर्या राय से पहले और बाद में भी सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है।

गलतियां कबूलते नजर आए सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान अपने एक पुराने वीडियो में अपनी जिंदगी में आईं लड़कियों का जिक्र करते हुए फूट-फूटकर रोते नजर आए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान एंकर रजत शर्मा के फेमस शो 'आप की अदालत' में कटघरे में बैठकर अपनी गलतियों को कबूल करते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ने कहा- कमी मुझमे ही थी
इस वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं- मेरी जिंदगी में वो आई, कई लड़कियां आईं लेकिन एक एक करके सब चली गईं। ऐसे में गलती मेरी ही। मुझ में ही कोई दोष होगा। सलमान खान वीडियो में कहते हैं- जब एक लड़की चली जाती है तो लगता है कि उसमें कोई कमी रही होगी, जब दूसरी चली जाती है तो भी उसी में कमी नजर आती है, तीसरी में भी ऐसा ही होता है लेकिन जब चौथी जाती है तो खुद पर शक होने लगता है।
'दोष किसी का नहीं बल्कि मेरा ही है'
सलमान खान आगे कहते हैं- इसके बाद जब पांचवी चली जाती है तो ये शक और बढ़ता जाता है कि मुझमें ही कोई गलत बात रही होगी। जब इससे भी ज्यादा लड़किया जाने लगती हैं तो फिर यकीन हो जाता है कि दोष उनमें नहीं मुझमे ही है। इसके बाद कंफर्म हो जाता है कि दोष किसी का नहीं बल्कि मेरा ही है। इसे आप एक डर भी कह सकते हो जो उनके दिमाग में होता है कि उन्हें लगता है कि मैं उन्हें वो सुछ नहीं दे सकता जो वो चाहती हैं।
'मेरी किस्मत में कुछ अच्छा लिखा होगा'
सलमान खान कहते हैं- मुझे यकीन है कि अब तक जितनी लड़कियां मुझे छोड़कर गई हैं वो सभी अपनी अपनी जगह खुश हैं। शायद वो मेरे साथ खुश नहीं होतीं लेकिन अब वो खुश हैं। अगर मेरी किस्मत में कुछ अच्छा लिखा होगा तो मैं भी एक दिन किसी के साथ खुश रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications