'बायकॉट कंगना के लिए तालियां' एक्ट्रेस का नाम सुनकर हंसी नहीं रोक पाए सलमान खान, कुर्सी से उठे और फिर...
हाल ही में एक पुराने अवॉर्ड शो से सलमान खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फैंस के बीच कितने मशहूर हैं, ये सभी जानते हैं। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में एक पुराने अवॉर्ड फंक्शन से 'भाईजान' का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शो को होस्ट कर रहे कृष्णा अभिषेक ने कुछ ऐसा कह दिया, कि सलमान खान अपनी हंसी ही नहीं रोक सके। सलमान खान को ये हंसी कंगना रनौत के नाम पर आई। अब एक्टर का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में इस अवॉर्ड शो के होस्ट कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह हैं। सलमान खान चुपचाप बैठे अवॉर्ड शो को देख रहे होते हैं। तभी कृष्णा अभिषेक हंसी मजाक शुरू कर देते हैं। वीडियो में कृष्णा कहते हैं कि बायकॉट कंगना रनौत के लिए जोरदार तालियां। इतना सुनकर सलमान खान की हंसी नहीं रुकती और एक्टर लोट-पोट हो जाते हैं। हंसते-हंसते सलमान अपनी सीट पर से भी उठ जाते हैं।
सलमान खान की हंसी बेहद ही अजीबोगरीब है, जिसकी वजह से एक्टर के वीडियोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कपिल शर्मा के शो में भी कई बार सलमान खान के ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं, जिनमें भाईजान हंसते-हंसते अपनी सीट पर से जमीन पर ही गिर गए।
कई ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें सलमान खान फर्श पर बुरी तरह से हंसते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि, अवॉर्ड फंक्शन में भले ही सलमान खान कंगना रनौत को किए उस मजाक को लेकर हंसे हों, लेकिन एक्टर का संबंध कंगना रनौत से अच्छा ही रहा है।
जब कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' रिलीज हुई थी तो, एक्टर ने उनकी फिल्म का टीजर भी साझा किया था। इसके लिए कंगना रनौत ने सलमान खान का धन्यवाद भी किया था। कंगना ने भाईजान की जमकर तारीफ भी की थी। उन्होंने ये भी कहा कि वे बॉलीवुड में खुद को अब 'अकेला' नहीं कहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications