कौन बनेगी 59 साल के सलमान खान की दुल्हनिया? सानिया मिर्जा, अमीषा पटेल या फिर...., हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Salman Khan Bride: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 28 मार्च 2025 को (ईद के मौके पर) सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान खान की शादी
इसी बीच सलमान खान की शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। लोग चाहते हैं कि 59 साल के एक्टर जल्द से जल्द अपना घर बसा लें। ऐसे में लोग सुपरस्टार को दुल्हनिया के लिए कई सारे नामों का सुझाव दे रहे हैं।

Salman Khan Bride

सलमान खान और अमीषा पटेल की जोड़ी

-हाल ही में सलमान खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बात को लेकर इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है। लोग चाहते हैं कि अमीषा पटेल और सलमना खान आपस में शादी कर लें। लोगों की मानें तो दोनों सिंगल हैं और शादी कर घर बसा सकते हैं।

-लोगों ने सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल को सुझाव दिया था कि वह इंडस्ट्री के एलिजेबल बैचलर सलमान खान से शादी कर लें और सुंदर बच्चे पैदा करें। इस पर अमीषा पटेल ने भी लोगों को कहा था कि दुनिया खूबसूरत लोगों को एक साथ आते देखना पसंद करती है।

-अमीषा पटेल से पहले लोगों ने सलमान खान का नाम भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ भी जोड़ा था। दरअसल सानिया मिर्जा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वह सलमान खान की फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें सलमान खान से प्यार है। वो सलमान खान को खूब पसंद करती हैं।

सानिया मिर्जा के साथ जुड़ा सलमान खान का नाम

-आपको बता दें कि सलमान खान और सानिया मिर्जा को कई मौकों पर पब्लिकली एक साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि ये सभी दावे झूठे हैं। सलमान खान और सानिया मिर्जा की तरफ से शादी की कोई भी बात सामने नहीं आई है।

लूलिया वंतूर के साथ शादी की बात

-इसके अलावा लूलिआ वंतूर का नाम भी सलमान खान के साथ जोड़ा जाता रहा है। लूलिआ एक रोमानियाई टेलीविजन होस्ट, मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर हैं। वह अक्सर सलमान खान के पारिवारिक पार्टीज में परिवार वालों के साथ नजर आती हैं। ऐसे में भाईजान के फैंस चाहते हैं कि लूलिआ जल्द ही एक्टर से शादी कर लें।

सलीम खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

-वहीं कुछ दिनों पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका बेटा न सिर्फ एक शानदार एक्टर है बल्कि एक अच्छा इंसान भी है लेकिन कुछ बातों के चलते 59 साल की उम्र तक वह शादी नहीं कर पाया है। सलीम खान की मानें तो सलमान खान हर लड़की में अपनी मां सलमान खान को ढूंढने लगते हैं।

-सलीम खान ने इंटरव्यू में कहा था- सलमान खान अपने लिए ऐसी दुल्हनिया चाहते हैं जो बिल्कुल उनकी मां की तरह घर और परिवार को संभाल सके। ऐसा आज के जमाने में संभव नहीं है। आज की लड़कियां आर्थिक रूप से स्ट्रॉन्ग हैं और प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल भी हैं। ऐसे में कोई भी घर पर नहीं रहना चाहेगा और ये बात सलमान को सझनी होगी नहीं तो वो आजीवन कुंवारा ही रह जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+