सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने खरीदी लग्जीरियस कार, कीमत जान हो जाएंगे सुन्न
Salman Khan Bodyguard Shera New Car: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी पसली की चोट की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सर्जरी भी करवाई है। ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग फिलहाल कुछ समय के लिए रोकी गई है।
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की नई कार
वहीं सलमान खान अब जल्द ही टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के नए सजीन को होस्ट करते भी नजर आएंगे। ये शो अक्टूबर 2024 से टीवी पर प्रसारित होगा। इसी बीच खबर है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने नई लग्जीरियस रेंज रोवर कार खरीदी है।

25 सालों से सलमान खान के साथ हैं शेरा
शेरा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी नई कार के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। शेरा सुपरस्टार सलमान खान के सबसे करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं। शेरा पिछले 25 सालों से सलमान खान के साथ हैं और उनकी परछाई बनकर रहते हैं।
शेरा को मिलती है 2 करोड़ रुपए की सैलरी
शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। शेरा को सलमान खान के बॉडीगार्ड के रूप में 2 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। फिलहाल शेरा सोशल मीडिया पर ड्रेंड कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नई कार की तस्वीर शेयर करते हुए इसे अपने घर का नया सदस्य बताया है।
नई कार की कीमत 1.4 करोड़ रुपये
शेरा ने नई लग्जीरियस कार की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ऊपर वाले के साथ आशीर्वाद से हम अपने घर में इस नए सदस्य का स्वागत करते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ हैशटैग्स शेयर किए हैं। #rangerover #suv #blessed #beingshera #shera। शेरा के इस लग्जरी कार की कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये है। वहीं शेरा के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी हैं।
1995 से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं शेरा
शेरा साल 1995 से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं। शेरा 'टाइगर सिक्यॉरिटी' नाम से के एक सुरक्षा फर्म चलाते हैं। साल 2017 में मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के लिए आए सिंगर जस्टिन बीबर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी शेरा की कंपनी संभाल चुकी है। शेरा मूल रूप से मुंबई के ही रहने वाले हैं।
शेरा ने बॉडी बिल्डिंग में जीते हैं कई खिताब
साल 1987 में शेरा ने बॉडी बिल्डिंग के लिए 'मिस्टर मुंबई जूनियर' का खिताब जीता था। इसके बाद साल 1988 में उन्होंने मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर के रूप में दूसरा पोजिशन हासिल किया था। इतना ही नहीं शेरा अक्टूबर 2019 में राजनीतिक पार्टी शिवसेना में शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications