सलमान खान के बॉडीगार्ड को आया पैपराजी पर गुस्सा, तमतमाए शेरा ने की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल
Shera Angry On Paps: सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है, वो बॉडीगार्ड्स और पुलिस से घिरे रहते हैं। सलमान कहीं भी जाते हैं, पूरे लाव लश्कर के साथ जाते हैं। बीते रविवार को सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उनके साथ पूरी टीम थी, इस दौरान सलमान का मूड फोटो खिंचवाने का नहीं दिख रहा था। ये देखते हुए पैप सलमान को कैमरे में कैद करने की कोशिश करने लगे।
ऐसे में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने पैप्स के साथ ऐसी हरकत की, जिससे वो वायरल होने लगे। इतना ही नहीं वो पैप्स को बुरी तरह चिल्लाते हुए भी नजर आए।

जैसे ही सारे पैप्स सलमान की फोटोज लेने लगे, शेरा चिल्ला उठे। जब वो नहीं माने तो उन्हें धक्का भी दिया और कैमरा भी जबरदस्ती नीचे करने लगे। एक फोटोग्राफर फिर भी सलमान को रिकॉर्ड करने की कोशिश कर था। तभी शेर आक्रामक हो गए और उसको जो से चिल्लाते हुए कहा, बस कर जा ओए। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब शेरा ने ऐसा किया हो। जब सलमान का मूड नहीं होता और पैप उन्हें रिकॉर्ड करना चाहते हैं। शेरा ऐसा ही करते हैं। ये वही शेरा हैं जो दशकों से सलमान खान के साथ साए की तरह रहते हैं। बता दें, शेरा का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स भी आने लगे हैं। कोई कह रहा है कि ये अप्रेजल का वक्त है। तो कोई शेरा को केतली और सलमान को चाय कह रहा है।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में सिकंदर में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सलमान की इस फिल्म को 100 करोड़ रुपये कमाने में 5 दिन से ज्यादा का समय लगा है। इसके अलावा सलमान अब किक 2, बजरंगी भाईजान 2 और संजय दत्त के साथ एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications