Salman Khan संग फैन ले रहा था सेल्फी, भाईजान के बॉडीगार्ड ने मारा जोर का धक्का, वायरल हो रहा वीडियो

सलमान खान का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके बॉडीगार्ड ने सेल्फी लेते हुए फैन को खींचकर अलग कर दिया।

Salman Khan

Salman Khan Bodyguard Misbehave: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने एक्टर दुबई से इंडिया वापस लौटे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से भाईजान लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

सलमान खान संग फैन ने की सेल्फी लेने की कोशिश
हाल ही में सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान एक फैन ने भाईजान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। लेकिन, इस दौरान सलमान के बॉडीगार्ड ने फैन का हाथ खींचकर उसे अलग कर दिया। अब सलमान खान के फैंस को ये चीज पसंद नहीं आई और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बॉडीगार्ड ने किया ऐसा बर्ताव
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान को देखकर लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। भाईजान के साथ फोटो क्लिक करने के लिए लोग तमाम तरह की कोशिशें करने लगे। इस बीच एक फैन सलमान के साथ फोटो क्लिक करने की कोशिश करता दिख रहा है। लेकिन, तब तक एक्टर के बॉडीगार्ड ने फैन के साथ जैसा व्यवहार किया और साइड कर दिया ये देखकर फैंस भड़क गए।

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
सलमान खान अपने बॉडीगार्ड के ऐसे बर्ताव की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तो ये भीड़ फिल्म देखने क्यों नहीं जाती'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मूवी फ्लॉप हो गई भाई'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कहां से एक्टर लगता है इतना छोटा और मोटा, एक्टिंग स्कील भी नहीं हैं इनके पास'। यहां देखें पूरा वीडियो

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे कई बड़े सितारे लीड रोल नजर आए। बता दें कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+