'मुझसे शादी करोगे?', सलमान खान को सरेआम फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज, एक्टर ने दिया मजेदार रिएक्शन

सलमान खान फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के लिए इन दिनों दुबई में है। इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें भाईजान को उनकी फैन ने सरेआम शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

Salman Khan

Salman Khan Dubai: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों दुबई में हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन करने के लिए एक्टर एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की ने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज किया।

सलमान खान को फैन ने किया शादी का ऑफर
वीडियो में सलमान खान को देखने के लिए लाखों फैंस की भीड़ मौजूद है। लोग भाईजान को देखकर काफी एक्साइटेड हैं। इस दौरान एक्टर ने स्टेज पर फैंस के साथ सेल्फी क्लिक की। इसके बाद वह जैसे ही एक्टर वीडियो में आगे बढ़ते हैं तभी जोर से चिल्लाकर उनकी एख फैन कहती है कि 'सलमान मुझसे शादी करोगे'।

सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब
इस पर सलमान खान ने भी मजेदार रिएक्शन दिया। भाईजान इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि, 'अभी कराओ इनके साथ'। इसके बाद वो लड़की हाथ हिलाकर बोलती है कि 'शादी नहीं करनी है कभी नहीं करनी है।" इस पर भाईजान ने भी मजाक अंदजा में जवाब देते हुए कहा, "नहीं करनी है, कभी नहीं करनी है।"

वायरल हुआ वीडियो
सलमान खान का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिसकी वजह से वीडियो भी खूब छा रहा है। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने कहा, 'क्यों ही करना है शादी?' वहीं कुछ फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि अब तक सलमान खान ने आखिर शादी क्यों नहीं की।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म से सलमान खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। अब तक फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+