क्यों उम्र के इस पड़ाव में भी सिंगल हैं Salman Khan? जानिए आखिर किस वजह से शादी नहीं कर पाए 'भाईजान'

Happy Birthday Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज यानि 27 दिसंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज भी भाईजान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बेचलर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी लेकिन वह हमेशा से अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको एक्टर की लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने वैसे तो अब तक कई हसीनाओं को डेट किया। हालांकि उनकी लाइफ में कोई भी हमेशा के लिए अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। लेकिन आज भी फैंस के मन में यही सवाल रहता है कि आखिर एक्टर ने शादी क्यों नहीं की। इस बात जवाब खुद सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

salman khan

सलमान खान ने अपने सिंगल होने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'मेरी लाइफ में जितनी भी आई थीं वह सभी बहुत अच्छी थी लेकिन मुझे लगता है शायद गलती मेरी ही है। क्योंकि जब पहली, दूसरी या तीसरी जाती है तो गलती उन्ही की होती है लेकिन अगर चौथी जाए तो थोड़ा सा डाउट होने लगता है कि कहीं कमी मुझमे ही तो नहीं।'

सलमान खान ने आगे कहा था कि, 'जब अगर आपकी लाइफ से ज्यादा लड़कियां जाने लगी तो इसका मतलब है कि कमी मुझमे ही थी। वह शायद जो मुझसे उम्मीद कर रही थीं मैं उन्हें वैसी जिंदगी ना दे पाता। खैर अब वह लोग जहां भी हैं खुश हैं और मैं भी हूं।'

इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि सलमान खान के खास दोस्त और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने उनकी शादी कराने की कोशिश की थी। यहां तक कि वह लड़की भी देखने गए थे लेकिन बात बनते बनते रह गई। शाहरुख खान ने एक टीवी शो में इस बात खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, 'इसका उस वक्त जो बिहेवियर था वह सही नहीं था।' बता दें कि, सलमान खान संगीता बिजलानी,ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+