MMS Leak वाली Subhashree Sahu लगाएंगी Salman के Bigg Boss 20 में तड़का? Rhiya Ahir समेत कौन-कौन List में?

Bigg Boss 20 Salman Khan Contestants List: सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 20 को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो के 6 सितंबर से शुरू होने की चर्चा है और इस बार भी मेकर्स कंटेस्टेंट्स की ऐसी कास्ट तैयार करने में जुटे हैं, जिसमें टीवी, बॉलीवुड, सोशल मीडिया, खेल और रियलिटी शो की दुनिया के चर्चित चेहरे शामिल हों।

खबरें हैं कि इस बार कुछ नए चेहरों को एंट्री होने वाली है। इसमें एमएमएस लीक कांड वाली सुभाश्री साहू, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन को एक हाथ से रोकने वाली मुंबई की मॉडल रिया अहीर और कई GenZ भी नजर आने वाले हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी संभावित कंटेस्टेंट्स की कई लिस्ट सोशल मीडिया और मनोरंजन रिपोर्ट्स में सामने आ रही हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक पूरी आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट जारी नहीं की है, इसलिए इन नामों को संभावित या चर्चित नामों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि बिग बॉस 20 में किसकी एंट्री और रिजेक्ट?

Subhashree Sahu Bigg Boss 20 Entry: क्या सुभाश्री साहू की एंट्री होगी?

सोशल मीडिया पर मॉडल और इन्फ्लुएंसर Subhashree Sahu का नाम भी Bigg Boss 20 से जोड़कर देखा जा रहा है। वह पहले एक कथित निजी वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा में आई थीं। Bigg Boss 20 में Subhashree की एंट्री को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। TCX ऑफिशियल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर सुभाश्री साहू से 'बिग बॉस 20' के लिए संपर्क किया गया है।

salman-khan-bigg-boss-20

इस तरह, आने वाले सीजन से जुड़े सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज की बढ़ती लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। हालांकि उनके शामिल होने के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनकी संभावित एंट्री की चर्चा ने पहले ही फैन्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

Rhiya Ahir vs Love Gill, जनता करेगी फैसला

इस सीजन में एक अलग तरह का ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है। Rhiya Ahir और Love Gill के बीच Bigg Boss 20 के घर में एंट्री के लिए मुकाबले की बात सामने आई है। इसमें दर्शकों को वोटिंग के जरिए तय करना है कि दोनों में से कौन शो में प्रवेश करेगा।

salman-khan-bigg-boss-20

Rhiya Ahir ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फैंस से वोट करने की अपील भी की है। उन्होंने दर्शकों से JioHotstar पर जाकर Bigg Boss Hindi सर्च करने और वोट करने की अपील की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 'फैंस का फैसला' ट्विस्ट है, जिसके तहत दर्शकों की वोटिंग के आधार पर एंट्री तय हो सकती है।

मौनी रॉय का नाम भी चर्चा में

salman-khan-bigg-boss-20

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री मौनी रॉय का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सामने आया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी और नागिन जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली मौनी बाद में फिल्मों में भी नजर आईं। मनोरंजन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, उनकी तरफ से Bigg Boss 20 में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मैरी कॉम की एंट्री से बढ़ेगा ग्लैमर और खेल

Bigg Boss 20 की संभावित लिस्ट में बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का नाम सबसे अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। मैरी कॉम छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। अगर उनकी एंट्री होती है तो यह पहली बार होगा जब शो में खेल जगत के इतने बड़े नाम की मौजूदगी देखने को मिलेगी।

काजी तौकीर की वापसी से आएगा नॉस्टेल्जिया

सिंगिंग रियलिटी शो Fame Gurukul के विजेता काजी तौकीर का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल बताया जा रहा है। काजी की लोकप्रियता का बड़ा दौर रियलिटी टीवी के शुरुआती दौर से जुड़ा है। Bigg Boss में उनकी एंट्री पुराने रियलिटी शो दर्शकों के लिए नॉस्टेल्जिया लेकर आ सकती है।

खुशी दुबे भी संभावित नाम

टीवी और ओटीटी की अभिनेत्री खुशी दुबे का नाम भी सामने आया है। वह बेगूसराय, नागिन और आशिकाना जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें भी शो के लिए संपर्क किया गया है। अगर वह शो में आती हैं तो टीवी ऑडियंस के बीच उनकी पहचान Bigg Boss के लिए मजबूत आधार बन सकती है।

Splitsvilla 16 विनर कुशल तंवर भी लिस्ट में

रियलिटी शो Splitsvilla 16 के विनर कुशल तंवर का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की चर्चा में है। उन्हें उनके फैंस 'गुल्लू' के नाम से जानते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा भी रहे हैं। ऐसे में Bigg Boss में उनकी एंट्री होने पर गेम, टास्क और रणनीति के मोर्चे पर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

रजत बेदी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में

बॉलीवुड में विलेन और सपोर्टिंग किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले रजत बेदी का नाम भी Bigg Boss 20 की चर्चित लिस्ट में है। कुछ मनोरंजन रिपोर्ट्स में उन्हें संभावित कन्फर्म कंटेस्टेंट तक बताया गया है। हालांकि, जब तक शो के मेकर्स आधिकारिक घोषणा नहीं करते, तब तक उन्हें कन्फर्म कंटेस्टेंट कहना जल्दबाजी होगी।

Jennifer Winget, Niti Taylor समेत कई टीवी स्टार्स

Bigg Boss 20 को लेकर Niti Taylor, Arjun Bijlani, Nia Sharma, Karan Patel, Geeta Basra और Mahhi Vij जैसे नामों की भी चर्चा है। इनमें से कई कलाकार पहले भी रियलिटी शो के संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में रहे हैं। लेकिन इस बार कौन वास्तव में सलमान खान के शो में पहुंचेगा, इसका फैसला आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा।

शिवांगी जोशी ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक

टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी का नाम भी Bigg Boss 20 से जोड़ा जा रहा था। लेकिन अभिनेत्री ने खुद इन खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर स्पष्ट किया कि उसमें Bigg Boss 20 में उनके शामिल होने का दावा किया गया था, लेकिन वह वीडियो फर्जी था। इस बयान के बाद उनके शो में शामिल होने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

चर्चा में ये नाम भी

Bigg Boss 20 की संभावित लिस्ट में इन नामों की भी चर्चा है:

  • माही विज(Mahhi Vij)
  • करण पटेल(Karan Patel)
  • जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)
salman-khan-bigg-boss-20
  • रुरू ठाकुर (Ruru Thakur)
  • युक्ति कपूर (Yukti Kapoor)
  • शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre)
  • रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra)
  • सैंटी शर्मा (Santy Sharma)
  • सुनील पाल (Sunil Pal)
  • एल्नाज नोरौजी (Elnaz Norouzi)
  • विक्रांत सिंह राजपूत(Vikrant Singh Rajput)
  • शोवित चक्रवर्ती (Shovit Chakraborty)
  • शाइनी दोशी (Shiny Doshi)
  • सनाया ईरानी (Sanaya Irani)
  • मोहित सहगल (Mohit Sehgal)
  • मिस्टर फैजू (Mr. Faisu)

पत्नी सनाया ईरानी और पति मोहित सहगल की होगी एंट्री?

बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 में अपने पति मोहित सहगल के साथ सनाया ईरानी की भागीदारी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्मबीट की एक रिपोर्ट में साफ कहा गया कि इस जोड़े को बिग बॉस सीजन 20 में भाग लेने का प्रस्ताव मिला है। बातचीत अभी जारी है, और यह जोड़ी भी अंतिम निर्णय लेने से पहले प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कुछ समय ले रही है।

ये 5 नाम, सिर्फ अफवाह

फिल्मबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget), प्रणाली राठौड़, आशय मिश्रा, जिया मानेक और वरुण जैन के बिग बॉस 20 में एंट्री करने की खबरों में सरासर सच्चाई नहीं है। उनके नाम अटकलों के आधार पर फैलाए जा रहे हैं, लेकिन वे शो का हिस्सा नहीं हैं। ये खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

Bigg Boss 20 की टाइमिंग क्या?

बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी दोनों पर होगी। शो का पहला एपिसोड रोजाना रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, जबकि कलर्स टीवी पर यही एपिसोड रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में आर्यन केल्विन, जैन सैफी और आशीष चंचलानी के नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आए हैं।

नोट- इन नामों पर वनइंडिया हिंदी दावा नहीं करता है। यह सभी सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स पर आधारित ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+