क्या सच में गंजे हैं सलमान खान? एक्टर की वायरल तस्वीर देख फैंस हुए शॉक्ड, बोले- 'लगता है विग उतार दी'

Salman Khan Bald Look: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें गंजे लुक में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान इस थ्रोबैक तस्वीर में एक्टर ऋतिक रोशन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सलमान के बाल्ड लुक ने सभी फैंस का ध्यान खींचा। इसके अलावा सलमान बिना शर्टलेस अंदाज में ऊपर से लेदर की जैकेट पहने नजर आए। अब एक्टर की इस तस्वीर को देख फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

Salman Khan


दरअसल, रेडिट यूजर ने सलमान खान की ये पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि भाईजान ने अपना सिर मुंडवा लिया है। हालांकि कुछ फैंस ने सलमान खान के बाल्ड लुक की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "उसके पास फेस कार्ड है इसलिए उस पर कुछ भी काम करता है।" एक ने लिखा, 'मैं सोच रहा था कि उसकी बेल्ट के आसपास क्या है।' एक ने लिखा, 'सलमान क्या सच में गंजे हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है भाईजान ने विग उतार दी है।'

बता दें कि, इन दिनों सलमान खान को लेकर फैंस काफी परेशान हैं। हाल ही में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली। साथ ही ये भी कहा कि ये सिर्फ ट्रेलर था। हालांकि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने फिलहाल इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एक्टर और उनके परिवार वालों की सुरक्षा बढ़ा दी। हालांकि इन सबके बावजूद सलमान अपने काम पर वापस लौट आए हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की घोषणा की जो कि अगले साल ईद पर रिलीज की जाएगी। हालांकि एक्टर ने अब तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+