Salman Khan: क्या राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं 59 साल के सलमान खान? रहस्यमयी तस्वीर ने मचाया ऐसा तहलका
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है।
सलमान खान की रहस्यमयी तस्वीर ने मचाया तहलका
आपको बता दें कि सलमान खान पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनकी एक रहस्यमयी तस्वीर ने तहलका मचा दिया है।

भाईजान की इंस्टा स्टोरी हो रही है वायरल
-जानकारी के अनुसार सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। फोटो में वह सफेद कुर्ता और ग्रे जैकेट पहने हुए, पीठ किए हुए नजर आ रहे हैं। उनके सामने भारी भीड़ दिखाई दे रही है और उन्होंने हाथ जोड़कर खड़े होकर जनता का अभिवादन करते हुए पोज दिया है।
-इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है- मिलते हैं एक नए मैदान में। इस तस्वीर के वायरल होते ही सुपरस्टार के फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है। जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई, सलमान खान के फैन पेजों पर लोगों ने कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।
फिल्म 'दबंग 4' को लेकर हो रही चर्चा
-इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 4' का पोस्टर हो सकता है। वहीं कुछ यूजर्स ने याद दिलाया है कि फिल्म 'दबंग 3' के बाद खबरें आई थीं कि चुलबुल पांडे का किरदार आगे चलकर राजनीति में कदम रख सकता है।
-अब इस नई तस्वीर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान फिल्म 'दबंग 4' में नेता की भूमिका में नजर आ सकते हैं। लोग सलमान खान की इस इंस्टा स्टोरी को देखने के बाद से सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही भाईजान को बधाई भी दे रहे हैं।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-सलमान खान की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी के वायरल होनेके बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म 'दबंग 4' की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक नए अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह काम कर रही हैं।
-इसके अलावा सलमान खान अगस्त 2025 में ही टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को होस्ट करते भी नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो पहले ही रिलीज किया जा चुका है और दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications