Tiger 3 Release Date: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट आउट
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर अब फिल्म की रिलीज डेट घोषणा कर दी है।
मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अंतिम चरणों में है। अब फैंस को इतंजार था कि, आखिर फिल्म कब रिलीज होगी? तो अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है और फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी।

फिल्म इस दिन होगी रिलीज
यशराज फिल्म्स ने टीजर जारी कर अगले साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल 2023 में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। टीजर में कैटरीना कैफ का एक्शन अवतार देखा जा सकता है। जिसमें कैटरीना चाकू चलाते हुए नजर आ रही हैं जो कि, फैंस को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ब्लैक कलर के स्पोर्ट्स आउटफिट में एक्ट्रेस का दमदार लुक नजर आ रहा है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होने के बाद से अब फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है।
'टाइगर 3' का सीक्वल
आपको बता दें कि 'टाइगर 3' साल 2023 में रिलीज होने वाली है। टाइगर का पहला पार्ट 'एक था टाइगर' था, ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'टाइगर जिंदा है', जो कि, साल 2017 में रिलीज हुई। बता दें कि, ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब इस फिल्म का सीक्वल 'टाइगर 3' रिलीज होने जा रहा है। जिसमें एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।
टाइगर 3 से पहले इस फिल्म में सलमान आएंगे नजर
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' से पहले सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली इस साल के अंत में बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications