सलमान खान और एटली की फिल्म बनेगी हजार करोड़ी, कहानी भी आई सामने!

सलमान खान इन दिनों सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए वो खूब मेहनत कर रहे हैं। वहीं, जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले फिल्म मेकर एटली अपने करियर की 6वीं फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को वो सलमान खान के साथ बना रहे हैं। फिलहाल इसे A6 नाम से जाना जाता है। इस फिल्म के बारे में काफी समय से चर्चा हो रही है।

अब इस फिल्म की कहानी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। पिकविला ने सोर्स के हवाले से लिखी इस खबर में बताया, पिछले एक साल से एटली इस मेगा बजट फिल्म पर काम कर रहे हैं। ये एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो पुनर्जन्म पर बेस्ड होगी और दो टाइमलाइन में एक साथ चलेगी। इसमें एक प्रजेंट और दूसरा पास्ट होगा। एटली इसे ऐसा बनाना चाहते हैं जो पहले कभी नहीं बनी हो। इसे वो पीरियड ड्रामा पर सेटअप करना चाहते हैं।

Salman Khan and Atlee upcoming movie is a action drama period know film story

कास्टिंग पर कर रहे काम
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि सलमान इस फिल्म में ऐसे रोल में दिखेंगे, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं किया। वो इसमें वॉरियर किरदार में दिखेंगे। फिल्म की कहानी का अधिकतर हिस्सा पास्ट में रहेगा। फिल्म भी इसी में फोकस्ड होगी। सलमान इसमें धुआंधार एक्शन भी करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के प्रजेंट के सारे हिस्से एक दूसरे से कनेक्टेड भी होंगे। फिल्म की शूटिंग मिड 2025 में शुरू होगी। ये एटली का सबसे एम्बीशियस प्रोजेक्ट भी है। जिससे वो अपने दर्शकों को सबसे अलग एक्सपीरिएंस देना चाहते हैं। इसमें खूब सारा एक्शन, ड्रामा और विजुअल इफेक्ट्स होंगे। एटली इन दिनों इस फिल्म की कास्टिंग की तलाश में हैं। वो अभी इस बात को तय नहीं कर पा रहे हैं कि सलमान के पैरलल रोल में रजनीकांत या कमल हासन किसको लें।

ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
हालांकि इस फिल्म के पहले सलमान एटली की ही प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म बेबी जॉन में दिखाई देंगे। इसमें उनका कैमियो होगा, जो काफी स्पेशल बताया जा रहा है। ख़ैर एटली की A6 कब ऑफिशियल अनाउंस होती है, ये देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+