सलमान खान की इस हीरोइन को हुई थी ऐसी बीमारी, दिखींं फटेहाल, 100 रुपये के लिए करना पड़ रहा है ऐसा काम

Pooja Dadwal: बॉलीवुड में नाम कमाने और फेमस होने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि दमदार अभिनय के दम पर ही इस ग्लैमर वर्ल्ड में पहचान बनाई जाती है। कई लोग बॉलीवुड में एंट्री तो कर लेते हैं है लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं। इनमें से कुछ नाकामयाब होने पर खुद को संभाल लेते लेकिन कुछ लोग बिल्कुल टूट जाते हैं।

सलमान खान की को-एक्ट्रेस की हालत
इस इंडस्ट्री में कुछ लोगों को सालों धक्के खाने पड़ते हैं तो कुछ अपनी किस्मत और मेहनत के जरिए बहुत जल्दी ही स्टारडम हासिल कर लेते हैं। लेकिन वो इसे संभाल नहीं पाते हैं। आइए आपको बताते हैं एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जो 90 के दशक में बॉलीवुड में बहुत फेमस थीं, लेकिन आज उनकी बहुत ही बुरी हालत हो चुकी है। ये एक्ट्रेस आज अपना गुजारा करने के लिए सिर्फ 100 में रुपए में काम करती हैं।

pooja dadwal

रातोंरात फेमस हो गई थीं पूजा डडवाल
साल 1995 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में काम कर चुकीं खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा डडवाल की हालत काफी बुरी हो गई है। एक्ट्रेस पूजा की ये पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म ने पूजा को रातोंरात फेमस कर दिया था। हालांकि पूजा ये फेम ज्यादा वक्त तक संभाल नहीं पाईं और धीरे-धीरे उनको फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। इसी के चलते पूजा ग्लैमर वर्ल्ड से गायब हो गई थीं।

पूजा डडवाल को हो गई थी टीबी की बीमारी
इसके बाद कई सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद पूजा डडवाल उस समय चर्चा में आई थीं जब वह टीबी की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्हें ये गंभीर बीमारी साल 2018 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा के इस मुश्किल दौर में उनके परिवार ने भी एक्ट्रेस का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने अस्पताल में बहुत ही बुरा वक्त बिताया था।

पूजा के लिए मसीहा बने थे सलमान खान
पूजा डडवाल जब टीबी की बीमारी से अस्पताल में जूझ रही थीं तब उनका साथ देने के लिए मौजूद नहीं था। उस समय सलमान खान ही उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। सलमना खान ने अपनी को-एक्ट्रेस पूजा की मदद की थी। उन्होंने न सिर्फ पूजा के अस्पताल का बिल भरा था बल्कि उनकी सेहत का पूरा ध्यान भी रखा था।

अब 100 रुपए के लिए काम कर रही हैं पूजा
पूजा डडवाल ने इस बुरे दौर से खूद को बाहर निकाला और बीमारी से स्वस्थ होने के बाद खुद को संभाला भी। बीमारी से ठीक होते ही उन्होंने फिर से फिल्मों में काम ढूंढना शुरू किया था लेकिन जब काफी दिनों तक उनको कोई काम नहीं मिला तो एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने टिफिन सर्विस का काम शुरू कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ही अपने एक इंटरव्यू में किया था। फिलहाल वह 100 रुपए के लिएकाम करती हैं और खुद को संभाल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+