2 साल बाद बाबा सिद्दीकी ने दी इफ्तार पार्टी, शाहरुख-सलमान के साथ-साथ पार्टी में ग्लैमर भी दिखा
मुंबई, अप्रैल 17। हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स के जाने-माने चेहरे बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी दी है। रविवार को बांद्रा के आलीशान होटल में बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशन सिद्दीकी इस शानदार पार्टी के होस्ट बने। इस पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगा। शाहरुख-सलमान के अलावा बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में ग्लैमर भी नजर आया। बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी इस पार्टी में नजर आए।

कौन-कौन पहुंचा इफ्तार पार्टी में
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से पार्टी का आयोजन नहीं कर रहे थे। ऐसे में 2 साल के अंतराल के बाद बाबा सिद्दीकी की पार्टी काफी खास थी। इस इफ्तार पार्टी में रेड कार्पेट से शाहरुख-सलमान के अलावा हिना खान, ईशा गुप्ता और अन्य हस्तियां भी नजर आई हैं। सलमान ब्लैक कलर की शर्ट में नजर आए तो वहीं शाहरुख खान ब्लैक पठानी कुर्ते में नजर आए। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी इस पार्टी में देखी गईं। शहनाज गिल को भी इस पार्टी में देखा गया।

टीवी इंडस्ट्री के भी सितारे पहुंचे पार्टी में
इस साल की इफ्तार पार्टी ताज में आयोजित की गई। पार्टी में टीवी इंडस्ट्री से रश्मि देसाई, सना खान, उनके पति अनस सैयद, उर्वशी ढोलकिया भी पहुंचे। आपको बता दें कि हर साल बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। इस पार्टी में शाहरुख और सलमान हर साल शामिल होते हैं। इस पार्टी से पहले बाबा ने एक बयान में कहा था कि कोविड की वजह से पिछले 2 साल से पार्टी का आयोजन नहीं हो रहा था, लेकिन इस बार की पार्टी के लिए मैं और मेरा परिवार काफी उत्साहित है।

कौन हैं बाबा सिद्दीकी?
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता रहे हैं। साल 1997 से 2014 तक वो लगातार विधायक रहे हैं। बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी के लिए ही राजनीति की है। आपको बता दें कि जब सलमान और शाहरुख के बीच झगड़ा था तो दोनों को गले लगवाने का काम भी बाबा सिद्दीकी ने ही किया था। उन्होंने ही दोनों खान के बीच पैचअप कराया था।












Click it and Unblock the Notifications