Salim Khan की हेल्थ को लेकर डॉ. जलील पारकर का शॉकिंग खुलासा, MRI-CT Scan में सामने आया ऐसा सच

Salim Khan Health: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान गत 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) से मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती हैं।

सलीम खान का मेडिकल बुलेटिन जारी
परिवार की ओर से भले ही अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन आज यानी 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर सलीम खान की सेहत पर अहम अपडेट शेयर किया है।

Salim Khan

सलीम खान को अस्पताल में क्यों कराया गया था भर्ती?

लीलावती अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ है। जब उन्हें अस्पताल में लाया गया था तो उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था और हल्का रक्तस्राव पाया गया था। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि य गंभीर सर्जरी वाला मामला नहीं है और इसका दवाइयों से इलाज संभव है।

डॉक्टर जलील पारकर का खुलासा

खान परिवार के फैमिली डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि एहतियात के तौर पर सलीम खान को ICU में रखा गया है और निगरानी के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है।

सलीम खान के कौन-कौन से टेस्ट हुए हैं?

लीलावती अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि सलीम खान के कई जरूरी टेस्ट रवाए गए हैं जिनमें MRI, CT स्कैन, ब्लड टेस्ट, डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी शामिल हैं। इन सभी मेडिटल टेस्ट के रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टरों ने फिलहाल सलीम खान की स्थिति को स्टेबल बताया है।

एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

इलाज कर रही मेडिकल टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। डॉ. जलील पारकर की अगुवाई में पूरी टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

अब कैसी है सलीम खान की हालत?

-डॉक्टरों के अनुसार सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर है। वह अभी भी ICU में हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं लेकिन उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर से हटाने की तैयारी की जा रही है।

-हालांकि सलीम खान की उम्र को देखते हुए उनकी रिकवरी धीमी बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें पूरी तरह आराम की जरूरत है और डिस्चार्ज का फैसला तभी लिया जाएगा जब उनकी स्थिति पूरी तरह संतोषजनक होगी।

क्या सलीम खान की हुई सर्जरी?

लीलावती अस्पताल ने साफ किया है कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है जिसका इलाज दवाइयों और निगरानी से किया जा रहा है। पहले उनके जल्द डिस्चार्ज की संभावना जताई गई थी लेकिन अब उनकी रिकवरी को देखते हुए इसका फैसला आगे लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+