'उसे ले कोई और गया और...' जब ऐश्वर्या राय की वजह से भिड़ गए थे सलमान-विवेक, सलीम खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
Salman Khan Vivek Oberoi Fight: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आए दिन चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। लेकिन सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है।
एक बार सलमान खान के पिता सलीम खान ने खुलासा किया था एक्टर को काफी जल्दी गुस्सा आता है। जूम को दिए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने खुलासा किया था कि एक बार भाईजान ने मशहूर निर्देशक सुभाष घई को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि इस घटना के अगले दिन जब एक्टर ने अपने पिता को बताया था तो उन्होंने सलमान को तुरंत माफी मांगने को कहा।

सलमान खान को सलीम खान ने कहा था कि तुम्हें जरा भी एहसास कि तुमने कितनी बड़ी गलती की है। इसके बाद सलमान ने अपने पिता की बात मानते हुए सुभाष घई से माफी मांगी थी। इसके अलावा सलमान खान का अभिनेता विवेक ओबेरॉय से झगड़ा हुआ था।
दरअसल, सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के झगड़े की वजह ऐश्वर्या राय थीं। दरअसल, ऐश्वर्या राय का सलमान खान से साल 2002 में ब्रेकअप हो गया था। एक्ट्रेस ने सलमान पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद विवेक और ऐश्वर्या एक दूसरे के करीब आने लगे थे। लेकिन सलमान को ये चीज बर्दाश नहीं हुई और उन्होंने विवेक ओबेरॉय को फोन कर धमकी दे डाली। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। खुद विवेक ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी थी।
सलमान और विवेके के बीच हुए इस झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद से विवेक को फिल्में मिलनी भी बंद हो गई थी। कहा जाता है कि विवेक का करियर बर्बाद होने की वजह सलमान खान हैं। वहीं इस झगड़े पर रिएक्ट करते हुए एक बार सलीम खान ने कहा था कि, 'वह दोनों उस वक्त इमोशनल हो गए थे और ऐसे झगड़े का कोई समाधान नहीं होता। लेकिन सालों बाद उन्हें एहसास होगा कि वह एक बेवकूफी भरी बात पर लड़ रहे थे। उसे ले कोई और गया है और चली किसी और के साथ गई। ये दोनों वहीं के वहीं रह गए।'
बता दें कि, ऐश्वर्या राय से हुए ब्रेकअप के बाद सलमान खान आज भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं। हालांकि एक्टर का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। वहीं ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications