Salim Khan की हालत नाजुक,क्या हुआ सलमान खान के पिता को? कैसे पहुंचे वेंटिलेटर पर? पूरा सच आया सामने

Salim Khan Health: हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सलीम खान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सलमान खान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर सपोर्ट पर
90 साल के सलीम खान को गत 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) सुबह अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। फिलहाल हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है।

Salim Khan

ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन में इंटरनल ब्लीडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था जिसके कारण दिमाग के दाहिने हिस्से में ब्लड वेसल्स फट गए और इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। बताया जा रहा है कि आज यानी 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को उनकी सर्जरी की जाएगी।

एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन उन्हें क्लोज ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉ. जलील पारकर की अगुवाई में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।

परिवार के सदस्य पहुंच रहे अस्पताल

-इस कठिन समय में सलीम खान का पूरा परिवार उनके साथ अस्पताल में मौजूद है। सुपरस्टार सलमान खान को अस्पताल पहुंचते देखा गया है। सलीम खान की पत्नी सलमा खान और हेलन भी अस्पताल में ही मौजूद हैं।

-अरबाज खान, अलवीरा खान, अर्पिता खान, दामाद आयुष शर्मा और पोते निरवान व अरहान भी अस्पताल पहुंचे हैं। करीबी दोस्त संजय दत्त भी हालचाल लेने के लिए अस्पताल में दिखाई दिए।

फैंस की दुआएं, इंडस्ट्री में चिंता

24 नवंबर 1935 को जन्मे सलीम खान की उम्र इस समय 90 साल है। उनकी हेल्थ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम सर्जरी की तैयारी में जुटी है और सभी की निगाहें उनके स्वास्थ्य अपडेट पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+