Salaar: 'सालार' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, प्रभास की फिल्म ऑनलाइन हुई Leak, अब क्या होगा?

Salaar OnLine Leak: साउथ के सुपरस्टार प्रभास 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' आज यानी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के लिए दर्शकों की दिवानगी देखते ही बन रही है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस बात का अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग को देखकर ही लगाया जा रहा था। वहीं आज सुबह से ही थिएटर्स भी दर्शकों से भरे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच फिल्म मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल प्रभास की ये फिल्म रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में अब इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है।

प्रभास की 'सालार' हुई ऑनलाइन लीक
आपको बता दें कि प्रभास की 'सालार' का जादू ओपनिंग डे पर ही लोगों पर चल चुका है। रिलीज के पहले दिन इस क्राइम थ्रिलर मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ नजर आ रही है। कई थिएटर्स के बाहर तो दर्शकों की लंबी-लंबी कतारे देखी जा रही हैं। वहीं सालार को मिल रहे इस शानदार रिस्पॉन्स को लेकर मेकर्स खुश हो रहे थे लेकिन इसी बीच उन्हें एक बड़ा झटका लग गया है। खबर है कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

salaar

एचडी प्रिंट में उपलब्ध हो रही है फिल्म 'सालार'
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार' कई पायरेटेड साइट्स जैसे टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स, मूवीरुल्ज, तमिलएमवी, फिल्मीजिला, इबोम्मा जैसी टोरेंट वेबसाइटों पर फुल एचडी प्रिंट में फ्री में डाउनलोड करने के लिए आसानी से उपलब्ध हो रही है। वहीं फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म की कमाई पर भी इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में फिल्म मेकर्स को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

'सालार' ने जीता दर्शकों का दिल
आपको बता दें कि 'सालार' ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों को जीत लिया है और ये बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा रही है। हर कोई 'सालार' की कहानी के साथ साथ प्रभास की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहा है। कुछ यूजर्स तो ये तक कह रहे हैं कि ये प्रभास की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म है। इन सबके बीच 'सालार' के रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने की उम्मीद की जा रही है।

95 करोड़ की बंपर ओपनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग में ही ये फिल्म 50 करोड़ के करीब की कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म के 95 करोड़ की बंपर ओपनिंग कर सकती है। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रभास के साथ साथ श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर केजीएफ फेम प्रशांत नील हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+