Salaam Venky Review: बेटे की मौत की मांग करती हुई इमोशनल कर देगी काजोल की एक्टिंग, नहीं रोक पाएंगे आंसू

काजोल की फिल्म सलाम वेंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। चलिए जानते हैं कि फैंस को फिल्म की कहानी कितनी पसंद आई।

Salaam Venky Review: रेवती द्वारा निर्देशित फिल्‍म 'सलाम वेंकी' से बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। हालांकि इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक मां का किरदार निभाया है। जिसमें एक बेटा दुर्लभ बीमारी से जुझ रहा है। फिल्म में बेटे का किरदार निभा रहे विशाल जेठवा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। हालांकि फिल्म की कहानी फैंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई।

Kajol

सलाम वेंकी की कहानी
अगर फिल्म सलाम वेंकी की कहानी की बात करें तो, ये श्रीकांत मूर्ति की किताब 'द लास्ट हुर्रा' पर बनी है। रेवती द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दुर्लभ बीमारी से जुझ रहे बेटे और उसकी मां के संघर्ष पर आधारित है। जब बेटा अपनी जिंदगी के अंतिम चरण पर होता है तो, मां हैदराबाद उच्च न्यायालय में अपील करती है कि, वह अपने बेटे के जरूरी अंगों को दान कर सके। फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घुमती है। मां का किरदार निभा रही काजोल बेटे को बचाने की पूरी कोशिश करती है।

फिल्म की कहानी में क्या है कमी?
अब हर फिल्म की कहानी में अच्छे-बुरे पहलू जरूर होते हैं। जहां एक तरफ काजोल ने मां के किरदार से फैंस को इंप्रेस किया। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल कर देने वाली है। वहीं कहानी के दूसरे पहलू की बात करें तो, शुरूआत में फिल्म काफी स्लो थी। कहानी एकदम सीधे-सपाट तरीके से कही गई है। कहानी के दूसरे पहलू में काफी ट्विस्ट हैं। फिल्म में आमिर खान की एंट्री होती है जो कि, विशाल जेठवा के पिता का किरदार निभाते हैँ। अब देखना होगा कि, यह फिल्म आने वाले दिनों में फैंस को कितनी पसंद आती है। फिलहाल फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+