#MeToo के आरोपों से घिरे साजिद खान होंगे इस हफ्ते बिग-बॉस से बेदखल! आखिर क्यों मेकर्स ले रहे हैं ये फैसला?

साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। लगातार उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग की जा रही है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि इस हफ्ते फिल्म निर्माता को शो से बेदखल कर दिया जाएगा।

Sajid Khan Bigg Boss सलमान खान के शो बिग-बॉस के हर नए सीजन में कुछ ना कुछ कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है। शो में हर बार नए कंटेस्टेंट आते हैं और हमेशा उनका कोई ना कोई विवाद चर्चा में रहता है। लेकिन इस वक्त शो में सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट को लेकर विवाद हो रहा है वो है मशहूर फिल्म निर्माता साजिद खान। जब से शो में उनकी एंट्री हुई है तभी से कईं एक्ट्रेसेस उनको शो से बाहर निकालने की मांग कर रही हैं।

क्या साजिद खान होंगे शो से बाहर?

क्या साजिद खान होंगे शो से बाहर?

साजिद खान पर मोलेस्टेशन और शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में उनकी बिग-बॉस में एंट्री होने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक साजिद खान को शो से बेदखल करने की मांग कर रहे हैं। इन एक्ट्रेसेस में शर्लिन चोपड़ा, सोना मोहपात्रा, उर्फी जावेद, कनिष्का सोनी, देवोलीना भट्टचार्जी, गौहर खान, सलोनी चोपड़ा और मंदाना करीमी का नाम शामिल है।

मेकर्स पर है ये बड़ा दबाव

मेकर्स पर है ये बड़ा दबाव

सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे बवाल के बाद अब बिग-बॉस मेकर्स और शो के होस्ट सलमान खान पर साजिद खान को बेदखल करने का प्रेशर बना हुआ है। ऐसे में ये भी हो सकता है कि साजिद खान को शो से बाहर करने का फैसला लिया जाए।

सलमान खान के लिए भी बड़ी चुनौती

सलमान खान के लिए भी बड़ी चुनौती

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ऐसा कहा जा रहा है कि साजिद खान को इसी हफ्ते शो से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि शो के होस्ट सलमान खान के लिए ये फैसला लेना काफी मुश्किल है। जिसकी वजह है कि सिनेमा जगत में सलमान खान के साजिद खान से अच्छे संबंध हैं। वहीं सलमान खान के साजिद खान की बड़ी बहन फराह खान के भी बेहद करीब हैं।

साजिद खान पर लगे थे ये गंभीर आरोप

साजिद खान पर लगे थे ये गंभीर आरोप

पिछले कुछ दिनों से साजिद खान सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। साजिद पर साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान यौन शोषण का आरोप लगा था। उस वक्त कई अभिनेत्रियों ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों की वजह से साजिद खान को लगातार बिग बॉस से बाहर करने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों का शो में होना ठीक नहीं है।

शहनाज गिल ने किया था बचाव

शहनाज गिल ने किया था बचाव

हालांकि इस मांग के बीच साजिद खान के सपोर्ट में शहनाज गिल उतरी थीं। लेकिन एक्ट्रेस का साजिक को सपोर्ट करना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसकी वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। वहीं कुछ और भी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने साजिद खान का खुलकर सपोर्ट किया। अब देखना होगा कि साजिद खान क्या इस हफ्ते शो से बेदखल होंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+