Saiyaara OTT Release Date: कमाई देख मेकर्स ने चली तगड़ी चाल, अब इस दिन होगी फिल्म ओटीटी पर रिलीज
Saiyaara OTT Release Date: अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह रोमांटिक ड्रामा ने कमाई के नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। पांच दिन में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के पार चला गया है।
थिएटर में देखने के बाद भी दर्शक इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। लेकिन कब? सवाल ये है।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सैयारा' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म दिवाली के आसपास ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसका मतलब है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 8 हफ्ते बाद दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को मिल रहे सपोर्ट की वजह से अभी किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं चाहते हैं। क्योंकि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा तो कमाई पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में वो नहीं चाहते हैं कि फिल्म के कलेक्शन मे कोई असर पड़े।
फिल्म ने का बजट रिपोर्ट्स के अनुसार 45 करोड़ रुपये है। इसमें प्रिंट एंड पब्लिसिटी का भी पैसा शामिल है। ऐसे में सैयारा ने फिल्म का बजट तीसरे ही दिन निकाल लिया था। इसके बाद अब फिल्म को ब्लॉकबस्टर का भी दर्जा मिल गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म छठवें दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके पहले पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये और पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 153.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 180 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
'सैयारा' अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों के लिए ही मुख्य भूमिकाओं में पहली फिल्म है। हालांकि, अनीत इससे पहले 2022 में रेवती द्वारा निर्देशित 'सलाम वेंकी' में भी नजर आ चुकी हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'सैयारा' यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इससे पहले मोहित सूरी ने 2022 में 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्देशन किया था।












Click it and Unblock the Notifications