Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' ने मचाया गर्दा, वीकेंड से ज्यादा कर रही वीकडेज में कमाई
Box Office Collection Day 5: फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार लिया है। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। पांच दिनों में फिल्म ने कमाई के नए पैमाने सेट कर दिए हैं। फिल्म की कुल कमाई 132.25 करोड़ रुपये हो गई है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' ने रिलीज़ के पांचवें दिन, यानी पहले मंगलवार को लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म की प्रति दिन की कमाई
पहले दिन - 21.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन - 26 करोड़ रुपये
तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 24 करोड़ रुपये
पांचवे दिन - 25 करोड़ रुपये
टोटल - 132.25 करोड़ रुपये
फिल्म सैयारा की कमाई और सफलता का मुख्य कारण वर्ड-ऑफ-माउथ है। फिल्म को यूथ को खूब अट्रैक्ट कर रही है। इस फिल्म को स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को, जिसके चलते वीकडेज़ में भी अच्छी कमाई हो रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत 'सैयारा' इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने न्यूकमर्स की फिल्मों के मामले में ऋतिक रोशन की 'कहो ना... प्यार है' को भी पीछे छोड़ दिया है।
अनीत पड्डा और अहान पांडे की यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही कमाई को लेकर चर्चा में है। 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई की है। फिल्म ने अब तक अपना बजट निकाल लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही अपना 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म का बज सोशल मीडिया में बना हुआ है। ऐसे में यंगस्टर्स भारी संख्या में सैयारा देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास होती है या फिर फेल होती है। मोहित सूरी की ये फिल्म भी उनकी आशिकी 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। मेकर्स की स्ट्रैटजी ने फिल्म को सक्सेस दिलाने में मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications